भाकियू ने किसानों की समस्याओं को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
- भाकियू ने उपजिलाधिकारी चुनार को किसानों की समस्या से सम्बंधित ज्ञापन सौंपा
- भाकियू ने अहरौरा के पास स्थित अवैध अस्थाई टोल को हटाने की माँग की
- समस्या का समाधान नहीं होने पर तो किसान धरना प्रदर्शन और आंदोलन के लिए बाध्य होंगे
- टिकैत परिवार को जेड प्लस सुरक्षा मुहैया की माँग

मीरजापुर:भारतीय किसान यूनियन मीरजापुर ने नवागत उप जिलाधिकारी चुनार नवनीत सेहारा को किसानों की समस्या से सम्बन्धित ज्ञापन प्रेषित किया गया। जिसमें वनस्थली महाविद्यालय अहरौरा के पास स्थित अवैध अस्थाई टोल को हटाने की माँग की जो विगत एक वर्ष से चल रहा था इस विषय में विस्तृत रूप से अवगत कराते हुए बताया कि पूर्व में धरना प्रदर्शन के उपरान्त पूर्व जिलाधिकारी ने क्षेत्राधिकारी, उपजिलाधिकारी चुनार, टोल अधिकारियो और किसानों के बीच आवास पर बैठक में टोल को अवैध करार किया था और हटाने के आश्वासन पर किसान शान्त हुए परन्तु अभी तक टोल नहीं हटा।इसी क्रम में फतेहपुर टोल प्लाजा पर रिचार्ज को एक महीने के लिए वैध किया जाय। तत्कालीन उप जिलाधिकारी चुनार नीरज प्रसाद पटेल के द्वारा अवैध टोल प्लाजा के खिलाफ धारा 133 (1)के तहत मुकदमा भी पंजीकृत किया गया है।अगर यह टोल नहीं हटाया गया तो कभी भी शान्ति व्यवस्था भंग हो सकती है, जिस को नवागत उपजिलाधिकारी को अवगत कराया गया, और किसानों ने सचेत किया कि अगर समस्या का समाधान नहीं होता है तो किसान धरना प्रदर्शन और आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
प्रतिनिधिमंडल ने नवागत उप जिलाधिकारी को प्रधानमंत्री के नाम माँग पत्र के द्वारा बताया कि भारतीय किसान यूनियन और किसानों की आन बान शान रहे किसान मसीहा चौधरी महेन्द्र सिंह टिकैत के परिवार को बार-बार धमकी आना फोन और मैसेज के द्वारा की बम से उड़ा दिया जाएगा ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करते हुए कड़ी से कड़ी सजा दिया जाए और टिकैत परिवार को जेड प्लस सुरक्षा मुहैया कराया जाए। नवागत उप जिलाधिकारी चुनार को जिलाध्यक्ष कंचन सिंह फौजी के द्वारा अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया। इस दौरान प्रदेश महासचिव प्रहलाद सिंह किसान ,प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धनाथ सिंह ,मंडल अध्यक्ष अनिल सिंह, जिला अध्यक्ष कंचन सिंह फौजी ,जिला महासचिव बिरेन्द्र सिंह, जिला कोषाध्यक्ष स्वामी दयाल सिंह, जिला सचिव पंचम सिंह ,राम श्रृंगार सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष राम बृक्ष सिंह उपाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, नगर अध्यक्ष अहरौरा रामविलास सिंह, पप्पू सिंह ,मनोज सिंह, लक्ष्मण सिंह ,इत्यादि लोग उपस्थित रहे।
अस्वीकरण : इस वेबसाइट पर दी की गई ख़बर,फोटो तथा वीडियो जैसा हमारे सवांददाता ने दिया है उसे प्रकाशित किया गया है । यदि किसी ख़बर,फोटो, वीडियो पर सुझाव, शिकायत या आपत्ति हो तो हमें thenewswalaportal@gmail.com पर मेल करें, किसी भी ख़बर,फोटो, वीडियो के लिए The Newswala जिम्मेदार नहीं होगा।