राजस्थान यूनिवर्सिटी के बाहर ABVP ने सीएम गहलोत को काले झंडे दिखाए
एम के पाण्डेय निल्को, जयपुर | मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मंगलवार को लॉ कॉलेज में छात्र संघ कार्यालय का उद्घाटन करने गए थे। कार्यक्रम के बाद सीएम के लौटते समय राजस्थान यूनिवर्सिटी के बाहर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ABVP से जुड़े छात्रों ने वीरांगनाओं के सम्मान में काले झंडे दिखाए। अचानक हुए घटनाक्रम से पुलिस सकते में आ गई। पुलिस के आला अधिकारी भागकर बाहर पहुंचे और छात्रों पर लाठियां बरसाना शुरू कर दिया। आधा दर्जन से ज्यादा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठियां भांजी और उन्हें पकड़कर वहां से ले गई। सीएम का काफिला कुछ सेकंड के लिए रुका। इसके बाद सीएम वहां से रवाना हो गए। पुलिस ने ABVP की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष भारत भूषण यादव, सचिव रोहित मीणा, देव पलसानिया, गुलजार मीणा, मनु दाधीच को गिरफ्तार किया।
अस्वीकरण : इस वेबसाइट पर दी की गई ख़बर,फोटो तथा वीडियो जैसा हमारे सवांददाता ने दिया है उसे प्रकाशित किया गया है । यदि किसी ख़बर,फोटो, वीडियो पर सुझाव, शिकायत या आपत्ति हो तो हमें thenewswalaportal@gmail.com पर मेल करें, किसी भी ख़बर,फोटो, वीडियो के लिए The Newswala जिम्मेदार नहीं होगा।