नाबालिग के साथ छेड़खानी व मारपीट का आरोपी गिरफ्तार
अंजली श्रीवास्तव, मीरजापुर| मड़िहान की पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका के साथ छेड़खानी करने के आरोप मे एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। पुलिस के अनुसार थाना मड़िहान पर सोलह दिन पूर्व 24 फरवरी को थाना मड़िहान क्षेत्रान्तर्गत निवासिनी एक बालिका द्वारा नामजद आरोपी के विरुद्ध स्वयं(नाबालिग) के साथ छेड़खानी करने व मारपीट के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई। जिसके आधार पर थाना मड़िहान पर पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई। जिस पर पुलिस अधीक्षक ‘संतोष कुमार मिश्रा’ द्वारा नाबालिग के साथ हुई उक्त घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए अभियुक्त की यथाशीघ्र गिरफ्तारी करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही करने हेतु थाना प्रभारी मड़िहान को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में मु0अ0सं0-20/2023 धारा 354(क),323 भा.द.वि. व 7/8 पाक्सो एक्ट में विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए रविवार को उपनिरीक्षक उमाशंकर यादव मय पुलिस बल द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना मड़िहान क्षेत्र से आरोपी शिवम पुत्र सुरेश निवासी ग्राम बन्देईया थाना मड़िहान को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय व उसके पश्चात जेल भेजा गया ।
अस्वीकरण : इस वेबसाइट पर दी की गई ख़बर,फोटो तथा वीडियो जैसा हमारे सवांददाता ने दिया है उसे प्रकाशित किया गया है । यदि किसी ख़बर,फोटो, वीडियो पर सुझाव, शिकायत या आपत्ति हो तो हमें thenewswalaportal@gmail.com पर मेल करें, किसी भी ख़बर,फोटो, वीडियो के लिए The Newswala जिम्मेदार नहीं होगा।