पड़ोसी के कमरे में युवक की फांसी के फंदे पर लटकी मिली लाश
अंजली श्रीवास्तव,विन्ध्याचल(मीरजापुर):थाना क्षेत्र के घमहापुर केवटान मुहल्ला में रविवार दोपहर पड़ोसी के घर में 18 वर्षीय युवक की फांसी के फंदे पर लटकी लाश मिली। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलम सरोज 18 वर्ष पुत्र स्व.शिव शंकर सरोज निवासी घमहापुर केवटान मुहल्लाके मकान के बगल में बिंद परिवार के घर संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में पहुंच गया । परिवार ने युवक को कमरे में बंद कर पुलिस को सूचना दिया इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोला तो युवक फांसी के फंदे पर झूला मिला । जिसके बाद पुलिस ने पड़ोसी के परिवार को पुलिस हिरासत में लेने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया मौके पर पुलिस एवं पीएसी की छावनी में तब्दील हो गया। परिवार का आरोप है कि बिंद परिवार द्वारा पूर्व में लड़की को घूरने का आरोप लगाया गया था जिसके बाद पुरानी दुश्मनी निकालने के लिए युवक को जबरी कमरे में ले जाकर हत्या कर दिया गया । थानध्यक्ष अतूल राय ने बताया कि जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचा गया जिसमें बिंद परिवार के घर में युवक चुनरी से फांसी पर लटका था । बाकी पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगा।
अस्वीकरण : इस वेबसाइट पर दी की गई ख़बर,फोटो तथा वीडियो जैसा हमारे सवांददाता ने दिया है उसे प्रकाशित किया गया है । यदि किसी ख़बर,फोटो, वीडियो पर सुझाव, शिकायत या आपत्ति हो तो हमें thenewswalaportal@gmail.com पर मेल करें, किसी भी ख़बर,फोटो, वीडियो के लिए The Newswala जिम्मेदार नहीं होगा।