समाधान दिवस : DM और SP ने सुनी लोगो की समस्या

  • हटाया जाय अवैध अतिक्रमण: डीएम

जौनपुर:शासन की मंशा के अनुरूप जिलाधिकारी अनुज कुमार झा और पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अजय पाल शर्मा के द्वारा थाना जफराबाद में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने सभी कानूनगो और लेखपालों को अवैध कब्जा मुक्त कराने के निर्देश दिए हैं और निर्देशित किया कि थाना दिवस पर आने वाली शिकायतों का निस्तारण संवेदना पूर्वक और गुणवत्तापूर्ण शतप्रतिशत निस्तारण शीघ्र करे। उन्होंने कहा कि जिन प्रकरणों में पुलिस की टीम के द्वारा अकेले जांच की गई थी उन शिकायतों को राजस्व की टीम भी भेजकर निस्तारण कराया जाए। इस दौरान जिलाधिकारी के द्वारा थाना समाधान दिवस रजिस्टर का भी अवलोकन किया गया जिसमें उन्होंने पाया कि टीम के द्वारा प्राप्त शिकायतों का सही प्रकार से निस्तारण किया गया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में किसी भी गरीब, असहाय के पट्टे तथा सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा न होने दें और अवैध रूप से कब्जा करने तथा प्रताड़ित करने वाले भूमाफियों के खिलाफ एंटी भूमाफिया एक्ट के अन्तर्गत एफआईआर दर्ज करते हुए कार्यवाई करें।

अस्वीकरण : इस वेबसाइट पर दी की गई ख़बर,फोटो तथा वीडियो जैसा हमारे सवांददाता ने दिया है उसे प्रकाशित किया गया है । यदि किसी ख़बर,फोटो, वीडियो पर सुझाव, शिकायत या आपत्ति हो तो हमें thenewswalaportal@gmail.com पर मेल करें, किसी भी ख़बर,फोटो, वीडियो के लिए The Newswala जिम्मेदार नहीं होगा।



About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!