मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से 251 दांपत्य जीवन में बंधे युगल

  • 251 जोड़ों ने लिया सात फेरे, सांसद, विधायक और अधिकारियों ने दिया आशीर्वाद

जौनपुर: समाज कल्याण विभाग द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना समारोह का आयोजन रामलीला मैदान, मड़ियाहूं में किया गया। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सांसद मछलीशहर बी.पी सरोज, मा० विधायक मड़ियाहूं डॉ.आर.के पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण और जिलाधिकारी अनुज कुमार झा, मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम ने सामूहिक विवाह कार्यक्रम में उपस्थित होकर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। जिला समाज कल्याण अधिकारी शशि शेखर सिंह के द्वारा बताया गया कि सामूहिक विवाह समारोह में कुल 251 जोड़ों का वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ विधि विधान से विवाह संपन्न कराया गया जिनमें से 03 मुस्लिम जोड़ों का निकाह भी सम्पन्न कराया गया। जिलाधिकारी ने कहा यह कि शासन की बड़ी ही महत्वाकांक्षी योजना है, जिसमें गरीब बेटे – बेटियों का घर बसाया जा रहा है, उन्होंने कहा कि बड़े सौभाग्य की बात है की शादी में सांसद, विधायक एवं अधिकारीगण सम्मिलित हो रहे हैं और वर वधू को आशीर्वाद दे रहे है।मुख्य विकास अधिकारी ने सभी नवविवाहित जोड़ों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इच्छुक पात्र व्यक्ति अपना रजिस्ट्रेशन कराकर अगले सामूहिक विवाह समारोह में लाभ ले सकते है।इस अवसर पर उप जिलाधिकारी मड़ियाहूं लाल बहादुर, पी.डी जयकेश त्रिपाठी, जिला सेवायोजन अधिकारी राजीव कुमार सिंह, खंड विकास अधिकारी मड़ियाहूं सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

अस्वीकरण : इस वेबसाइट पर दी की गई ख़बर,फोटो तथा वीडियो जैसा हमारे सवांददाता ने दिया है उसे प्रकाशित किया गया है । यदि किसी ख़बर,फोटो, वीडियो पर सुझाव, शिकायत या आपत्ति हो तो हमें thenewswalaportal@gmail.com पर मेल करें, किसी भी ख़बर,फोटो, वीडियो के लिए The Newswala जिम्मेदार नहीं होगा।



यह भी देखें  पिंडवाड़ा तहसीलदार कल्पेश जैन को कलेक्टर ने किया एपीओ

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!