NSS सेवकों ने मलिन बस्तियों का किया साफ-सफाई

  • एनएसएस सेवको ने मलिन बस्ती में लगायी झाड़ू

सुइथाकला, जौनपुर: गांधी स्मारक पीजी कॉलेज समोधपुर जौनपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के दूसरे दिन स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाओं ने प्रार्थना एवं व्यायाम किया तथा तत्पश्चात सूक्ष्म जलपान किया। उसके बाद स्वच्छता कार्य के अंतर्गत मलिन बस्ती जमौली में साफ-सफाई का कार्यक्रम हुआ तथा स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाओं ने गांव वासियों को स्वच्छता का संदेश दिया।उसके बाद बौद्धिक कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रोफेसर रमेश चंद्र सिंह ने अनुशासन एवं आत्मानुशासन पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा विशिष्ट अतिथि डॉ अवधेश कुमार मिश्रा ने राष्ट्रीय सेवा योजना की दिनचर्या एवं महत्व के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला तथा मनुष्य को मनुष्य कैसे बनना है इसके बारे में और सदाचार तथा नशा मुक्ति के बारे में बताया। इस अवसर पर हिंदी प्राध्यापक जितेंद्र सिंह ने स्वामी विवेकानंद के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला।इस अवसर पर स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाओं ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ इन्द्र बहादुर सिंह एवं आभार ज्ञापन कार्यक्रम डॉ अलोक प्रताप सिंह विशेन ने किया।

अस्वीकरण : इस वेबसाइट पर दी की गई ख़बर,फोटो तथा वीडियो जैसा हमारे सवांददाता ने दिया है उसे प्रकाशित किया गया है । यदि किसी ख़बर,फोटो, वीडियो पर सुझाव, शिकायत या आपत्ति हो तो हमें thenewswalaportal@gmail.com पर मेल करें, किसी भी ख़बर,फोटो, वीडियो के लिए The Newswala जिम्मेदार नहीं होगा।



About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!