गोरखपुर में मोदी ने दी दस हजार करोड़ की सौगात

  • राजनीतिक भाषण में सपा को लिया निशाने पर
  • लाल टोपी वाले लाल बत्ती के लिए सरकार बनाना चाहते हैं
पांडे एन डी देहाती

गोरखपुर। पूर्वांचल के विकास के सफर में आज एक नया अध्याय जुड़ा। मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 हजार करोड़ की लागत से गोरखपुर में खाद कारखाना, एम्स और बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज के रीजनल मेडिकल रिसर्च सेंटर (आरएमआरसी) का लोकार्पण किया। मुख्य मंच पर यूपी की राज्यपाल आनंदी वेन व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई बड़े नेता मौजूद रहे। गोरखपुर एअरपोर्ट पर मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया। मोदी की सभा मे भीड़ जुटाने के लिए देवरिया, गोरखपुर,बस्ती, महराजगंज, संतकबीर नगर सहित कई जिलों से सरकारी बसों व स्कूली बसों में लोग भरकर लाये गए थे। कार्यक्रम स्थल पर भीड़ की तादाद देख प्रधानमंत्री गदगद दिखे। वे पूरे रौ में बोले।
अपने राजनीतिक भाषण में मोदी ने प्रदेश में प्रमुख विपक्षी दल समाजवादी पार्टी पर हमलावर रहे। इससे पता चला कि सपा की गूंज दिल्ली तक है। मोदी ने सपा पर तंज कसते हुए कहा कि लाल टोपी वाले यूपी के लिए रेड अलर्ट हैं। ये लाल टोपी वाले केवल लाल बत्ती के लिए सरकार बनाना चाहते हैं। हमारी सरकार ने न सिर्फ उत्तर प्रदेश अपितु सम्पूर्ण भारत मे कई क्षेत्रों में इतना काम किया जितना आज तक नहीं हुआ था। हमारे लिए स्वास्थ्य सुविधा और समृद्धि सर्वोपरि है। विशेषकर हमारी माताओं-बहनों का स्वास्थ्य महत्वपूर्ण है। हमने उज्ज्वला गैस से गरीबों की रसोई बेहतर किया। स्वच्छता के लिए शौचालय, प्रकाश और अन्य संसाधनों के लिए बिजली, रोग के लिए टीका व अन्य सुविधाएं दीं है। नारी सशक्तिकरण के लिए काम हुआ है। महिलाओं का जमीन व मकान पर मालिकाना हक दिया गया है। मैं योगी सरकार की सराहना करता हूं कि उन्होंने गन्ना किसानों के लिए अभूतपूर्व काम किया है। 350 रुपये तक मूल्य बढ़ाया। पिछली दो सरकारों ने जितना मिलकर किया योगी जी ने सिर्फ साढ़े चार में ही गन्ना किसानों को भुगतान किया। जिस तरह से भगीरथ जी गंगा को लेकर आए थे उसी तरह इस खाद कारखाने तक ईंधन को पहुंचाने के लिए ऊर्जा गंगा को लाया गया है। हल्दिया से गोरखपुर तक गैस पाइपलाइन बिछाई गई है।


गोरखपुर के खाद कारखाने का शिलान्यास – 22 जुलाई 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों हुआ था। जापान की संस्था इसे बनाई। हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड उत्पादन करेगा। 600 एकड़ में फैले इस कारखाने के बनने में  8603 करोड़ रुपये खर्च हुए।यहाँ नीम कोड यूरिया का निर्माण होगा। अमोनिया गैस भी बनेगी।
लोकार्पण कार्यक्रम के लिए बनाए गए मुख्य मंच के दाईं तरफ विधायक शीतल पांडेय, राघवेंद्र सिंह, एमएलसी सीपी चंद व अन्य मौजूद रहे। कार्यक्रम के लिए तीन मंच बनाए गए थे। गोरखपुर-बस्ती मंडल के अन्य जिलों के सभी विधायक, विधान परिषद सदस्य, भाजपा के महत्वपूर्ण पदाधिकारी बगल के वीआइपी मंच पर मौजूद थे। जनता की भीड़ हिलोरे ले रही थी। मोदी के साथ योगी भी गदगद दिख रहे थे।


About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!