मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के घर पहुंचे उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक व केशव प्रसाद मौर्य, व्यक्त की शोक संवेदना
- प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ने कैबिनेट मंत्री के माता के निधन पर शोक सवेंदना व्यक्त किया
- शोक व्यक्त करने वालो का लगा है तांता,जनप्रतिनिधि व क्षेत्रीय लोग रहे उपस्थित

मीरजापुर:उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व बृजेश पाठक ने शनिवार को कैबिनेट जल शक्ति मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार स्वत्रंत देव सिंह के माता रामा देवी के निधन के उपरांत उनके पैतृक आवास ओडी,जमालपुर पर पहुंचकर शोक संतृप्त परिवार को ढाढस बढ़ाते हुए शोक संवेदना व्यक्त करते हुए चित्र पर पुष्पार्चन कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।ईश्वर से प्रार्थना किया कि इस दुख की घड़ी में परिवार को संबल प्रदान करें।
मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने निधन पर दुःख व्यक्त किया।मीडिया ने एमएलसी विनीत सिंह पर सपा नेता अखिलेश यादव के ट्वीट एमएलसी विनीत सिंह पूर्वांचल के माफिया व डॉन है पर सवाल पूछा इस पर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने जवाब दिया की भाजपा शासन काल में अपराधियों की सही जगह जेल है और जो अपराधी है वो निश्चित रूप से जेल में है।हमारी सरकार जीरो टॉलरेंस नीति पर काम करती है। 
प्रेस वार्ता में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से निकाय चुनाव के परिणाम पर सवाल पूछा गया इस पर डिप्टी सीएम ने कहा की निश्चित रूप से भाजपा की हर जगह जीत होगी।कमल खिलेगा सुसाशन व खुशियाँ आयेगी। इस दौरान नगर विधायक रत्नाकर मिश्र,मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल,प्रदेश मंत्री भाजपा मीना चौबे,आलोक श्रीवास्तव व अन्य लोग उपस्थित रहे।
अस्वीकरण : इस वेबसाइट पर दी की गई ख़बर,फोटो तथा वीडियो जैसा हमारे सवांददाता ने दिया है उसे प्रकाशित किया गया है । यदि किसी ख़बर,फोटो, वीडियो पर सुझाव, शिकायत या आपत्ति हो तो हमें thenewswalaportal@gmail.com पर मेल करें, किसी भी ख़बर,फोटो, वीडियो के लिए The Newswala जिम्मेदार नहीं होगा।