उप मुख्यमंत्री ने किया देशभक्ति गीत “हिंद की सेना” का लॉन्च

जयपुर, 12 अगस्त। उप मुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा ने रविवार को देशभक्ति संगीत वीडियो “हिंद की सेना” को लॉन्च किया। उन्होंने कहा कि यह गीत भारतीय सेना के त्याग, साहस, बलिदान और वीरता को समर्पित है, जो अपने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले नायकों की कहानियों को उजागर करता है। इस तरह के गीत युवा पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम की भावना पैदा कर सेना में शामिल होकर राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करते है। उप मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर गीत के निर्माता कृति प्रोडक्शंस की पूरी टीम को शुभकामनायें दी।
उल्लेखनीय है इस गीत को प्रसिद्ध पार्श्व गायक कृष्ण बेउरा ने अपनी आवाज़ दी है, जो “चक दे ​​इंडिया” जैसे अपने प्रतिष्ठित गायन के लिए जाने जाते हैं। गीत की निर्माता कृति प्रोडक्शंस है।

About Author

यह भी देखें  सावधान! नशे से भी खतरनाक है PUBG जैसे मोबाइल गेम की लत

Leave a Reply

error: Content is protected !!