बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक एसेसमेंट टेस्ट के लिए दिया प्रशिक्षण
महेंद्र सिंह, फतेहगढ़, जैसलमेर | नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अन्तर्गत आयोजित होने वाले बुनियादी साक्षरता एवम संख्यात्मक एसेसमेंट टेस्ट के लिए ब्लॉक स्तर पर फतेहगढ़ में प्रशिक्षण आयोजित किया गया| ब्लॉक समन्वयक साक्षरता प्रभारी अमृत सिंह सिसोदिया ने बताया कि बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक एसेसमेंट टेस्ट का आयोजन सभी ग्राम पंचायत मुख्यालय पर स्थित उच्चतम विद्यालय में आगामी 19 मार्च को होगी | जिसकी टेस्ट सम्बन्धी प्रक्रिया एवम ग्राम पंचायत पर तैयार किए जाने वाले प्रपत्रों तथा मूल्यांकन अवार्ड शीट तैयार किए जाने की जानकारी दी गई | परीक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजू दान ने बताया कि निर्धारित लक्ष्यों की समीक्षा कर समयानुसार पूर्ण करते हुए आगामी 19 मार्च को आयोजित होने वाली परीक्षा में शत प्रतिशत उपलब्धि हासिल करने के लिए निर्देशित किया गया| आरपी भैरा राम शत प्रतिशत उपस्थिति व जनाधार प्रमाणीकरण के बारे में बताया| कार्यालय प्रभारी प्रहलाद राम , राजेन्द्र सिंह भाटी, नारायण सुथार का विशेष योगदान रहा|
अस्वीकरण : इस वेबसाइट पर दी की गई ख़बर,फोटो तथा वीडियो जैसा हमारे सवांददाता ने दिया है उसे प्रकाशित किया गया है । यदि किसी ख़बर,फोटो, वीडियो पर सुझाव, शिकायत या आपत्ति हो तो हमें thenewswalaportal@gmail.com पर मेल करें, किसी भी ख़बर,फोटो, वीडियो के लिए The Newswala जिम्मेदार नहीं होगा।