The Newswala : प्रेमी को मौत के घाट उतारने के आरोप में दो महिला समेत चार गिरफ्तार

अभिजीत श्रीवास्तव

जौनपुर:प्रेमिका से मिलने गए युवक को मौत के घाट उतारने के आरोपी दो महिलाओं समेत चार लोगों को बदलापुर पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। मालूम हो कि बदलापुर थाना क्षेत्र के बलुवा गांव में बीते मंगलवार की रात प्रेमिका से मिलने गए रौनक यादव नामक युवक की हत्या करके उसका शव सड़क के किनारे फेंक दिया गया था।

यह भी देखें  प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी की पीट-पीटकर हत्या

सूचना पर पहुंची पुलिस टीम द्वारा घायल युवक को एम्बुलेंस की सहायता से उपचार हेतु सीएचसी बदलापुर लाया गया,जहाँ पर डाक्टरों की टीम द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की पहचान रौनक यादव पुत्र रामआशीष नि0 ग्राम बलुआ थाना बदलापुर जौनपुर के रुप में हुआ, मृतक के परिजनों द्वारा बताया गया कि रौनक का संबंध ग्राम के ही एक लडकी के साथ चल रहा था, मृतक की बहन की तहरीर पर थाना बदलापुर मुकदमा पंजीकृत कर नामजद चारों आरोपित अभियुक्तों शिवम यादव पुत्र विजय यादव नि0 ग्राम बलुआ थाना बदलापुर,दीक्षा पुत्री विजय नाथ नि0 ग्राम बलुआ थाना बदलापुर,पूजा पुत्री विजय यादव नि0 ग्राम बलुआ थाना बदलापुर, विकास पुत्र लालचन्द्र यादव नि0ग्रा0 औका थाना बक्शा को गिरफ्तार किया तथा हत्या में प्रयुक्त आलाकल्त की बरामदगी कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

अस्वीकरण : इस वेबसाइट पर दी की गई ख़बर,फोटो तथा वीडियो जैसा हमारे सवांददाता ने दिया है उसे प्रकाशित किया गया है । यदि किसी ख़बर,फोटो, वीडियो पर सुझाव, शिकायत या आपत्ति हो तो हमें thenewswalaportal@gmail.com पर मेल करें, किसी भी ख़बर,फोटो, वीडियो के लिए The Newswala जिम्मेदार नहीं होगा।



About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!