प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी की पीट-पीटकर हत्या

अभिजीत श्रीवास्तव

जौनपुर: बदलापुर थाना क्षेत्र के बलुआ गांव में प्रेमिका से मिलने गए युवक का बेरहमी से कत्ल करने के बाद उसका शव सड़क के किनारे फेंक दिया गया। इस सनसनी खेज वारदात से पूरे इलाके की होली फीका पड़ गया। सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेने के बाद मृतक के बहन की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके चारो को गिरफ्तार कर ली है।  बलुआ गांव निवासी रौनक यादव का गांव के ही किशोरी से प्रेम संबंध था। करीब एक साल पहले से चल रहे प्रेम संबंध की जानकारी दोनों के परिवार वालों को भी थी। रौनक स्वर्गीय रामकिशोर बालिका इंटर कॉलेज बेला पार नौपेडवा में कक्षा ग्यारह का छात्र था। रौनक की बहन शिवांगी यादव बीए की छात्रा है। उसने कोतवाली में तहरीर देकर पुलिस को बताया कि मंगलवार को उसका भाई रौनक रात साढ़े नौ बजे अपने मौसेरे भाई विपुल यादव को छोड़ने उसके घर धनियामऊ गया था। रात को वह वापस नहीं लौटा। बुधवार को सुबह उसका शव घर से करीब आठ सौ मीटर दूर उसकी प्रेमिका के घर के पास पाया गया। शिवांगी ने आरोप लगाया कि रौनक को उसकी प्रेमिका बार-बार बुला रही थी। आरोप लगाया कि घर में बुलाकर प्रेमिका, उसकी बहन,भाई और प्रेमिका के भाई के दोस्त ने मिलकर रौनक की ईंट और डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घर में हत्या करने के बाद शव घर से बाहर खेत के पास फेंक दिया।  वहां लोगों की नजर पड़ी तो उसे अस्पताल ले जाया गया। लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी। रौनक के पिता रामाशीष गुजरात में रहकर ऑटो रिक्शा चलाते हैं। माता रीता देवी तथा बहन शिवांगी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। बड़ा भाई निर्भय यादव बाहर रहकर टैंकर चलाने का काम करता है।

यह भी देखें  ट्रेन चलाने के लिए सांसद राम चरण बोहरा को दिया ज्ञापन

सीओ बदलापुर ने बताया कि मृतक रौनक की हत्या उसकी प्रेमिका और प्रेमिका के परिवार वालों द्वारा किए जाने का मामला सामने आया है।इस मामले में मुकदमा दर्ज कर प्रेमिका सहित चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है।

अस्वीकरण : इस वेबसाइट पर दी की गई ख़बर,फोटो तथा वीडियो जैसा हमारे सवांददाता ने दिया है उसे प्रकाशित किया गया है । यदि किसी ख़बर,फोटो, वीडियो पर सुझाव, शिकायत या आपत्ति हो तो हमें thenewswalaportal@gmail.com पर मेल करें, किसी भी ख़बर,फोटो, वीडियो के लिए The Newswala जिम्मेदार नहीं होगा।



About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!