जौनपुर : जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, एक की मौत

अभिजीत श्रीवास्तव

जौनपुर: सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मनवल गांव में मंगलवार की शाम को पड़ोसियों के बीच जमीनी विवाद को लेकर जमकर कुल्हाड़ी और लाठी-डंडे चले। इस दौरान धारदार हथियार का प्रयोग भी किया गया ,जिससे एक पक्ष के एक युवक की वाराणसी में उपचार के दौरान मौत हो गई, एक गंभीर रूप से घायल है।जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। घटना के चलते पुलिस फोर्स तैनात हो गई। मनवल गांव के सभापति यादव तथा उनके पाट्टीदार दलई यादव के बीच जमीन को लेकर कई वर्षों से विवाद चल रहा था। जिसका मुकदमा न्यायालय में भी चल रहा है। मंगलवार की शाम सभापति उस जमीन पर गाय को बांधने के लिए खुटा गाड़ना शुरु कर दिया। जिस पर दलई व उसके पुत्र ने विरोध करना शुरू कर दिया। बातों में विवाद बढ़ता गया। जिस पर दलई के पुत्र अर्जुन ,करिया और अवधेश ने कुल्हाड़ी और लाठी डंडे से मारपीट शुरू कर दी, जिसमें कुल्हाड़ी से दूसरे पक्ष अभिषेक यादव के सर में गंभीर चोटें आई हैं। वही आदित्य यादव के पीठ पर लगी, कुल्हाड़ी की वजह से कई जगह से मांसपेशियां निकल गई है।  24 वर्षीय आदित्य को उपचार के लिए हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए वाराणसी के लिए रेफर कर दिया और वहां उपचार के दौरान गुरुवार को मौत हो गई। अभिषेक की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। घटना के बाद से ही दलई और उसके पुत्र अर्जुन,करिया और अवधेश बोलरो से फरार हैं, जिनका सुराग अभी तक नहीं लगा है।वही सभापति का आरोप है कि पुलिस गिरफ्तार करने में लापरवाही बरत रही है। चौकी प्रभारी संतोष कुमार यादव ने बताया कि आरोपियो को हिरासत मे लिया गया है जबकि फरार लोगो के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। घटना के दिन ही मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है । सर्विलांस की सहायता से दबिश दी जा रही है। जल्द ही गिरफ्तारी कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

यह भी देखें  चेन स्नेचर को दौड़ाकर पकड़ने वाली महिला को पुलिस ने किया सम्मानित
अस्वीकरण : इस वेबसाइट पर दी की गई ख़बर,फोटो तथा वीडियो जैसा हमारे सवांददाता ने दिया है उसे प्रकाशित किया गया है । यदि किसी ख़बर,फोटो, वीडियो पर सुझाव, शिकायत या आपत्ति हो तो हमें thenewswalaportal@gmail.com पर मेल करें, किसी भी ख़बर,फोटो, वीडियो के लिए The Newswala जिम्मेदार नहीं होगा।



About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!