चेन स्नेचर को दौड़ाकर पकड़ने वाली महिला को पुलिस ने किया सम्मानित

 

अभिजीत श्रीवास्तव,जौनपुर :चेन छिनकर भाग रहे बदमाश को दौड़ाकर पकड़कर पुलिस के हवाले करने वाली महिला को पुलिस ने आज उसके घर जाकर सम्मानित किया। पुलिस के इस कदम की सराहना पूरे जिले में हो रही है। उधर महिला समेत उसका पूरा परिवार गदगद है। मालूम हो कि बीते मंगलवार को दिन में बदलापुर थाना क्षेत्र के सरोखनपुर गांव के निवासी दिनेश कुमार पाल की पत्नी कविता देवी पाल का एक बदमाश सोने की चेन छिनकर भाग रहा था महिला डरने के बजाया उसे दौड़ाकर पकड़ लिया ली तथा पुलिस को बुलाकर उसके हवाले कर दी थी। महिला के अदम्य साहस को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, डा0अजय पाल शर्मा जनपद जौनपुर के निर्देशन में बदलापुर पुलिस द्वारा आज उक्त महिला को उनके घर पर जाकर उनके अदम्य साहस का परिचय देने पर सम्भ्रान्त व्यक्तियो की उपस्थिति में सम्मानित किया गया

About Author

यह भी देखें  कोरोना संक्रमण को प्रभावी रूप से नियंत्रित किये जाने हेतु जारी हुआ दिशा-निर्देश

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!