सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

  • दर्शन करने गये जौनपुर के इस युवक की सड़क दुर्घटना में मौत, चार गम्भीर रूप से घायल उपचार जारी
अभिजीत श्रीवास्तव

जौनपुर: जिले के थाना मीरगंज क्षेत्र स्थित जरौना गांव से पुष्पेंद्र यादव अपने साथियों के साथ कार से सोनभद्र के डाला स्थित एक मंदिर में दर्शन करने गये थे। दर्शन करने के बाद कार से सवार होकर घर लौट रहे थे। सोनभद्र मिर्जापुर मार्ग पर मड़िहान थाना क्षेत्र स्थित राजापुर गांव के पास कार अनियंत्रित हाकर गड्ढे में पलट गई। हादसे में कार सवार पांचों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों और आसपास के ग्रामीणों की मदद से सभी पांच घायलों पुष्पेंद्र यादव (23), आशीष यादव (24), अजय पांडेय (24), अंकित उपाध्याय (30) व भदोही निवासी सोनू श्रीवास्तव (26) को बाहर निकाला।

बता दें घटना जनपद मिर्जापुर स्थित मड़िहान थाना क्षेत्र के राजापुर गांव के पास तेज रफ्तार से चल रही कार दोपहर के समय अनियंत्रित होकर गड्ढे में चली गई। गड्ढे में कार पलटने से उसमें सवार चालक व दर्शनार्थी सहित पांच लोग घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से घायलों को पास के निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां से गंभीर रूप से घायल कर सवारों को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। मंडलीय अस्पताल में डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर पाने के बाद मौके पर पहुंचे परिजन शव लेकर जौनपुर लौट गये।

 

अस्वीकरण : इस वेबसाइट पर दी की गई ख़बर,फोटो तथा वीडियो जैसा हमारे सवांददाता ने दिया है उसे प्रकाशित किया गया है । यदि किसी ख़बर,फोटो, वीडियो पर सुझाव, शिकायत या आपत्ति हो तो हमें thenewswalaportal@gmail.com पर मेल करें, किसी भी ख़बर,फोटो, वीडियो के लिए The Newswala जिम्मेदार नहीं होगा।



यह भी देखें  आरएएस (प्रारंभिक) परीक्षा,2023- जयपुर जिला मुख्यालय के एक परीक्षा केंद्र में संशोधन

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!