थानाध्यक्ष ने व्यापारियों संग बैठक करके किया पैदल मार्च

अभिजीत श्रीवास्तव

जफराबाद,जौनपुर: स्थानीय क्षेत्र के कजगांव बाजार व जफराबाद कस्बे में गुरुवार को थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी ने व्यापारियों के साथ अहम बैठक किया।यह बैठक होली पर्व सहित आगामी नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर हुई जहाँ श्री द्विवेदी ने लोगों से कहा कि वे होली का त्योहार आपसी सौहार्दपूर्ण माहौल में मनायें।किसी प्रकार की शांति भंग न होने पाये। समाज के अराजक व मनबढ़ लोगों की जानकारी पुलिस को दें, नाम गुप्त रखा जाएगा।

श्री द्विवेदी ने कहा कि कोई भी व्यक्ति कानून के ऊपर नहीं है। अगर कोई माहौल बिगाड़ने की कोशिश करेगा तो उस पर भी कार्यवाही होगी।बैठक में व्यापारी फिरोज खान,अरविन्द पटेल, अबरार शाह,कल्लू प्रधान,धीरज सिंह,ओम प्रकाश प्रजापति,मो. शमीम अंसारी,मानवेन्द्र कुमार सहित तमाम लोग मौजूद रहे। इसी प्रकार जफराबाद कस्बे में पुलिस ने पैदल मार्च करके लोगों को आश्वस्त किया कि लोग बेफिक्र होकर त्योहार मनायें। कहीं भी अराजक तत्व बख्शे नहीं जायेंगे। थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी के साथ चौकी प्रभारी आशीष पाण्डेय, उपनिरीक्षक सुरेश सिंह, राजेश सिंह सेंगर सहित अन्य लोग रहे।
अस्वीकरण : इस वेबसाइट पर दी की गई ख़बर,फोटो तथा वीडियो जैसा हमारे सवांददाता ने दिया है उसे प्रकाशित किया गया है । यदि किसी ख़बर,फोटो, वीडियो पर सुझाव, शिकायत या आपत्ति हो तो हमें  thenewswalaportal@gmail.com पर मेल करें, किसी भी ख़बर,फोटो, वीडियो के लिए The Newswala जिम्मेदार नहीं होगा ।


About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!