रास्ते के विवाद में युवक पर हमला, हालत नाजुक

अभिजीत श्रीवास्तव,जौनपुर | गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के आरा गांव में रास्ते के विवाद को लेकर कुछ लोगों ने एक युवक को लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी राकेश राजभर का उन्हीं के पड़ोसी पप्पू राजभर से रास्ते को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। शनिवार को विवाद को लेकर शुरू हुई कहासुनी भयंकर मारपीट में तब्दील हो गई।लोगों ने राकेश राजभर 22 वर्ष को लाठी—डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार हेतु जिला अस्पताल भिजवाया।डाक्टर के अनुसार पिटाई से राकेश का सिर फट गया है तथा पैर में चोट आयी है।
अस्वीकरण : इस वेबसाइट पर दी की गई ख़बर,फोटो तथा वीडियो जैसा हमारे सवांददाता ने दिया है उसे प्रकाशित किया गया है । यदि किसी ख़बर,फोटो, वीडियो पर सुझाव, शिकायत या आपत्ति हो तो हमें  thenewswalaportal@gmail.com पर मेल करें, किसी भी ख़बर,फोटो, वीडियो के लिए The Newswala जिम्मेदार नहीं होगा ।


About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!