ग्रामीणों के लिए उपयोगी साबित हो रहे शिविर – हरलाल सहारण

चूरू, 28 दिसंबर। विधायक हरलाल सहारण ने कहा है कि वर्ष 2047 तक भारत को दुनिया का सबसे अग्रणी व विकसित देश बनाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प के साथ चल रहे शिविर आमजन के लिए काफी उपयोगी साबित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कैंपों के जरिए मिली योजनाओं की जानकारी उनका लाभ अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचाने में मददगार साबित होगी।

विधायक हरलाल सहारण गुरुवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत चूरू ब्लॉक के लालासर ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत लगातार प्रगति कर रहा है और पूरे विश्व में भारत की छवि सशक्त व बेहतर बनी है। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि वे योजनाओं को लेकर जागरुक बनें और अपनी पात्रता के अनुसार योजनाओं का लाभ उठाएं।

प्रधान दीपचंद राहड़ ने कहा कि किसी भी योजना की सफलता इस बात पर निर्भर करती है कि लोग उसके बारे में कितना जागरुक रहते हैंं। उन्होंने कहा कि सरकार प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए योजना बनाकर काम कर रही है। जरूरत इस बात की है कि यह योजनाएं प्रत्येक वंचित व्यक्ति तक पहुंचे। इसमें ग्राम पंचायत के जागरुक लोगों को अपनी भूमिका निभानी चाहिए।

बीडीओ शर्मिला छल्लाणी ने ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और कहा कि नागरिकों की जागरुकता एक विकसित एवं सशक्त देश की पहली सीढ़ी है। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि वे अपने बच्चों की पढाई-लिखाई पर विशेष ध्यान दें और यह  सुनिश्चित करें कि बच्चे जागरुक, वैज्ञानिक सोच से परिपूर्ण एवं बेहतर नागरिक बनें। छल्लाणी ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से वंचित नागरिकों तक पहुंच बनाना, योजनाओं के बारे में व्यापक प्रचार- प्रसार एवं जन-जागरुकता बढ़ाना तथा योजनाओं के लाभार्थियों से अनुभव जानते हुए इंटरएक्शन करना व संभावित लाभाार्थियों का इनरालेमेंट करना है। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि वे योजनाओं को समझें और पात्रता के अनुसार उसका लाभ उठाएं।

यह भी देखें  मनिहारा महादेव मंदिर क्षेत्र में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत अधिकारियों ने किया श्रमदान

सरपंच गोपालाराम कस्वां ने ग्रामीणों से योजनाओं के बारे में जानकारी जुटाते हुए पंजीकरण करवाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रशासन का प्रयास है कि ग्राम पंचायत के प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे। इस दौरान तहसीलदार सुरेंद्र पाल, सहायक विकास अधिकारी गिरधारी लाल दहिया, विक्रम सिंह कोटवाद आदि ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए योजनाओं की जानकारी दी और योजनाओं का लाभ अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचाने की अपील की। बीडीओ शर्मिला छल्लाणी ने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत गुरुवार दोपहर दूधवाखारा ग्राम पंचायत में कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान सरपंच सिणगारी देवी, डीके सिंह आदि ने भी ग्रामीणों से योजनाओं में पंजीकरण की अपील की।

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!