ग्राम चैपाल : 157 शिकायतों में से मौके पर126 का उपस्थित अधिकारियों के द्वारा किया गया निस्तारण

अंजली श्रीवास्तव

मीरजापुर: आयुक्त, ग्राम्य विकास, उ0प्र0 लखनऊ के निर्देश के क्रम में दिनांक 03 मार्च 2023 को जनपद की 05 विधान सभाओं के कुल 12 विकास खण्डों के 24 ग्राम पंचायतों में ग्राम चैपाल का आयोजन किया गया।विधान सभा क्षेत्र मझवां के विकास खण्ड पहाड़ी में ग्राम पंचायत पहिती व सरैया कमरघटा, विकास खण्ड मझवां में गेगंराव व मझवाँ एवं विकास खण्ड सीटी में महुवारी कला व चितावनपुर, विधान सभा क्षेत्र नगर के विकास खण्ड कोन के ग्राम पंचायत भटेवरा व मवैया, विकास खण्ड छानवे में ग्राम पंचायत- कलना गहरवार विधान सभा क्षेत्र छानबे के विकास खण्ड छानबे में रामपुर हंसवार, विकास खण्ड लालगंज में बनवारी व लहगंपुर, विकास खण्ड हलिया में मतवार व नदना विधान सभा क्षेत्र मड़िहान के विकास खण्ड पटेहराकलां में हरदी मिश्र व पियुरी, विकास खण्ड राजगढ़ में ग्राम पंचायत खोराडीह व पड़रवा, विधान सभा क्षेत्र चुनार के विकास खण्ड नरायनपुर में अगरसण्ड व दर्रा, विकास खण्ड सीखड़ में ग्राम पंचायत बगहां व पसियाही तथा विकास खण्ड जमालपुर के ग्राम पंचायत रसुलपुर व भदावल में ग्राम चैपाल आयोजित हुई। जनपद के 24 ग्राम पंचायतों में आयोजित ग्राम चैपाल की अध्यक्षता सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी द्वारा की गयी।

आयोजित ग्राम चैपाल में मा0 प्रमुख क्षेत्र पंचायत/सदस्य जिला पंचायत/ग्राम प्रधान सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण के साथ-साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण भी उपस्थित रहे। प्रत्येक ग्राम चैपाल में उपस्थित विकास विभाग के अतिरिक्त अन्य विभागों के खण्ड स्तरीय अधिकारी एवं ग्राम पंचायत स्तरीय अधिकारियों द्वारा मौके पर जनता की समस्याओं/शिकायतों को सुनकर तत्काल निराकरण कराने का प्रयास किया गया। ग्राम चैपाल में कुल 157 शिकायतें प्राप्त हुयी जिसमें से मौके पर ही 126 शिकायतों का निस्तारण उपस्थित अधिकारियों द्वारा की गयी तथा अवशेष 31 शिकायतों को सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को प्रेषित कर एक सप्ताह के अन्दर प्रकरण का निस्तारण करने का निर्देश दिया गया। विकास खण्डों में आयोजित ग्राम चैपाल में उपस्थित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा प्राथमिक विद्यालय, आवास, पंचायत भवन, इण्टर लाकिंग एवं सी0सी0 रोड आदि कार्यों का निरीक्षण किया गया। ग्राम पंचायतों में जनप्रतिनिधि एवं जिला स्तरीय अधिकारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति में ग्राम चैपाल का आयोजन सम्पन्न हुआ।

यह भी देखें  आख़िर डीएम का ट्रांसफ़र कर ही दिया गया, वकीलों की हड़ताल भारी पड़ी देवरिया में

अस्वीकरण : इस वेबसाइट पर दी की गई ख़बर,फोटो तथा वीडियो जैसा हमारे सवांददाता ने दिया है उसे प्रकाशित किया गया है । यदि किसी ख़बर,फोटो, वीडियो पर सुझाव, शिकायत या आपत्ति हो तो हमें  thenewswalaportal@gmail.com पर मेल करें, किसी भी ख़बर,फोटो, वीडियो के लिए The Newswala जिम्मेदार नहीं होगा ।


About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!