अपर जिलाधिकारी ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा का किया निरीक्षण

अंजली श्रीवास्तव

मीरजापुर: हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा को नकल विहीन शुचितापूर्ण ढंग से कराए जाने के दृष्टिगत अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 शिव प्रताप शुक्ल ने भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी केंद्र व्यवस्थापको को निर्देशित किया कि परीक्षा को शांतिपूर्ण व नकल विहीन संपन्न कराएं इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अपर जिलाधिकारी ने एस जुबली इंटर एवं जीआईसी में बनाए गए जनपद कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि इण्टर मीडियट प्रथम पाली में कुल 839 एवं द्वितीय पाली 4015 परीक्षार्थी तथा हाईस्कूल में 38990 परीक्षार्थी उपस्थित रहें।

 

अस्वीकरण : इस वेबसाइट पर दी की गई ख़बर,फोटो तथा वीडियो जैसा हमारे सवांददाता ने दिया है उसे प्रकाशित किया गया है । यदि किसी ख़बर,फोटो, वीडियो पर सुझाव, शिकायत या आपत्ति हो तो हमें  thenewswalaportal@gmail.com पर मेल करें, किसी भी ख़बर,फोटो, वीडियो के लिए The Newswala जिम्मेदार नहीं होगा ।



 

About Author

यह भी देखें  राजस्थान में रियल एस्टेट और पान मसाला कंपनियों पर आयकर विभाग की बड़ी छापेमारी, 18 ठिकानों पर कार्रवाई

Leave a Reply

error: Content is protected !!