जौनपुर के 57वें जिलाधिकारी के रूप में अनुज कुमार झा ने संभाला कार्यभार

  • जनता की समस्याओं का त्वरित गति से निदान कराना मेरी प्राथमिकता: डीएम
अभिजीत श्रीवास्तव

जौनपुर:नए जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने शुक्रवार को माँ शीतला चौकियां का आशीर्वाद लेने के बाद कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित कोषागार में अपना कार्यभार ग्रहण किया। डीएम के स्वागत में सुबह से अधिकारी कर्मचारी जूटे रहे।कार्यभार लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित गति से निदान कराना,केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ पात्रों को दिलाना मेरी प्राथमिकता होगी।
मामूल हो कि बीते 27 फरवरी की देर शाम उत्तरप्रदेश सरकार ने जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा का तबादला गौतमबुद्ध नगर ( नोएडा) कर दिया था उनके स्थान पर अनुज कुमार झा को तैनात किया गया था, मनीष वर्मा ने मंगलवार को ही अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया था। शुक्रवार को अनुज कुमार झा ने 57 वे जिलाधिकारी के रूप में अपना कार्यभार ग्रहण किया।


चार्ज लेने के बाद डीएम ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि मैं मेघालय चुनाव में प्रेक्षक तैनात था,कल चुनाव प्रक्रिया समाप्त कराने के बाद आज मैंने जौनपुर जिलाधिकारी के रूप में चार्ज लिया है।उन्होंने कहा कि जन समस्यायों को त्वरित गति से निपटना,केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई सभी योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचना मेरी प्राथमिकता होगा। जनता दर्शन, थाना दिवस, सम्पूर्ण समाधान दिवस समेत अन्य प्लेटफॉर्म के माध्यम से जन समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। नए डीएम ने बताया कि वे मूल रूप से बिहार दरभंगा जिले के मूल निवासी है,2002 में ग्रेजुएशन पूरा करने के बाद 2003 से जॉब कर रहे है जॉब करते हुए एमए की पढ़ाई उसके बाद तैयारी किया 2009 में भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयन हुआ।इससे पूर्व अयोध्या,महोबा,बुलन्दशहर, कनौज,रायबरेली में जिलाधिकारी रह चुके है।


 

यह भी देखें  कानपुर : बाइक टच होने पर 17 साल के सुमित की हत्या

अस्वीकरण : इस वेबसाइट पर दी की गई ख़बर,फोटो तथा वीडियो जैसा हमारे सवांददाता ने दिया है उसे प्रकाशित किया गया है । यदि किसी ख़बर,फोटो, वीडियो पर सुझाव, शिकायत या आपत्ति हो तो हमें  thenewswalaportal@gmail.com पर मेल करें, किसी भी ख़बर,फोटो, वीडियो के लिए The Newswala जिम्मेदार नहीं होगा ।


About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!