नगर कोतवाली पुलिस को बदमाशो ने दी चुनौती, जमकर किया तांडव

अभिजीत श्रीवास्तव

जौनपुर: नगर के अतिव्यस्तम इलाके में गुरुवार को कानून का राज नही बल्कि जंगलराज जैसा नजारा दिखाई पड़ा। शहर कोतवाली क्षेत्र के बदलापुर पड़ाव पर दिन दहाड़े नकाबपोश लाठी डण्डे से लैश करीब एक दर्जन से अधिक बदमाशो ने धावा बोलकर दो दुकानों पर जमकर तांडव करते हुए छतिग्रस्त कर दिया। सारे आम हुई इस वारदात से पूरे नगर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। यह पूरा वाक्या सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। पुलिस सीसी फुटेज से बदमाशो की शिनाख्त करके हमलावरों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। नगर कोतवाली क्षेत्र बादलपुर पड़ाव पर स्थित एक शॉपिंग काम्प्लेक्स में आज दोपहर करीब 2 बजे एक दर्जन बदमाशों ने धावा बोलकर जमकर उत्पात मचाया, लाठी डंडे से दुकान के सामानों को तहसनहस कर दिया वही दो लोगो को मारपीट कर जख्मी कर दिया । दबंगों के तांडव से मार्केट में हड़कम्प मच गया।


इस घटना की जानकारी देते हुए एसपी सिटी बृजेश कुमार ने बताया कि वी 2 शॉपिंग काम्प्लेक्स में बिश्मिल्लाह की इलेक्ट्रॉनिक की दुकान है और मेराज अहमद जिनकी कॉस्मेटिक और चूडियो की दुकान है इसमें 8 से 10 लड़के लाठी डण्डे लेकर आये दुकान का शीशा तोड़ दिया व लौटते समय की बिश्मिल्लाह के सर पर वार कर दिया जिससे बिश्मिल्लाह के सर में चोट आई है इस मामले में पुलिस की चार टीमें गिरफ्तारी के लिए गठित की गई हैं। शीघ्र ही गिरफ्तारी की जायेगी। घायलों को इलाज के लिए भेज दिया गया है पुलिस अभियुक्तों के खिलाफ केस दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जारही हैं।


अस्वीकरण : इस वेबसाइट पर दी की गई ख़बर,फोटो तथा वीडियो जैसा हमारे सवांददाता ने दिया है उसे प्रकाशित किया गया है । यदि किसी ख़बर,फोटो, वीडियो पर सुझाव, शिकायत या आपत्ति हो तो हमें  thenewswalaportal@gmail.com पर मेल करें, किसी भी ख़बर,फोटो, वीडियो के लिए The Newswala जिम्मेदार नहीं होगा ।


यह भी देखें  योगी सरकार के बाद मोदी सरकार ने किया पाठ्यक्रम में बड़ा बदलाव, अब बच्चे नहीं पढ़ेंगे मुगलों का इतिहास

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!