जर्जर सड़क को लेकर अंतर्राष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार संरक्षण ने अपर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

मीरजापुर:अंतर्राष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार संरक्षण के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मिर्जापुर जनपद के समाजसेवी सुनील कुमार पांडे एडवोकेट ने आज मिर्जापुर नगर पालिका क्षेत्र में उत्तर प्रदेश जल निगम नगरीय द्वारा अमृत योजना के तहत सीवर लाइन एवं पाइप लाइन बिछाने को लेकर खोदी गई सड़क को तत्काल बनवाने तथा गुणवत्ता युक्त सड़क मरम्मत की मांग को लेकर जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे अमरेंद्र बहादुर सिंह को सौंपा।नगर की अधिकांश सड़कें जोकि खोदकर सीवर लाइन एवं पाइप लाइन बिछाने के नाम पर खराब कर दिया गया है उन सभी सड़कों को 30 मार्च तक बनाने का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि सड़कें निर्धारित समय अवधि में नहीं बनाई गई तो अंतरराष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार संरक्षण इकाई मिर्जापुर इस मांग को लेकर जिला मुख्यालय पर विशाल प्रदर्शन करेगी।
ज्ञापन पत्र सौंपते हुए अंतरराष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार संरक्षण के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडे एडवोकेट ने कहा की मिर्ज़ापुर नगर की अधिकांश सड़कों को अमृत योजना के तहत सिविल लाइन एवं पाइप बिछाने के नाम पर आज खराब कर दिया गया है तथा सीवर लाइन एवं पाइप लाइन के डालने के बाद भी सड़कों को दुरुस्त ना कराने के कारण पूरे नगर की जनता धूल मिट्टी तथा दुर्घटना का शिकार हो रही है प्रशासन का ध्यान इस पर नहीं जा रहा है जिसके कारण मिर्जापुर नगर की जनता बदहाल है और रोजाना दुर्घटनाएं हो रही है।सबसे अधिक समस्याएं नगर की महिलाओं,बुजुर्गों,बच्चों को हो रहा है।उत्तर प्रदेश जल निगम नगरीय के द्वारा सड़कों का मरम्मत भी गुणवत्ता युक्त नहीं कराया जा रहा है इसलिए इस निर्माण कार्य में व्यापक पैमाने पर भ्रष्टाचार किया जा रहा है।इस दौरान ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से मिर्जापुर सेवा समिति के संयोजक दिलीप सिंह गहरवार,एडवोकेट विकलांग सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष जटा सिंह जहरीला,लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार उपाध्याय,अंतरराष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार संरक्षण के प्रदेश उपाध्यक्ष अब्दुल खालिद खान,राजकुमार गुप्ता,प्रिंस सिंह, प्रिंस सिंह पटेल,रामराज्य जायसवाल इत्यादि दर्जनों कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
अस्वीकरण : इस वेबसाइट पर दी की गई ख़बर,फोटो तथा वीडियो जैसा हमारे सवांददाता ने दिया है उसे प्रकाशित किया गया है । यदि किसी ख़बर,फोटो, वीडियो पर सुझाव, शिकायत या आपत्ति हो तो हमें thenewswalaportal@gmail.com पर मेल करें, किसी भी ख़बर,फोटो, वीडियो के लिए The Newswala जिम्मेदार नहीं होगा ।