पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर को लगी गोली,पुलिस ने किया गिरफ्तार

  • मुठभेड़ में शातिर दुर्दान्त अपराधी/हिस्ट्रीशीटर को लगी गोली
  • गिरफ्तार अपराधी के कब्जे से रिवाल्वर, पिस्टल, जिन्दा कारतूस / खोखा कारतूस तथा चोरी की मोटर साइकिल बरामद
अभिजीत श्रीवास्तव

जौनपुर। स्थानीय पुलिस टीम के साथ हुई पुलिस मुठभेड़ में एक शातिर अपराधी, हिस्ट्रीशीटर व लुटेरा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके कब्जे से रिवाल्वर, पिस्टल, जिन्दा कारतूस व खोखा कारतूस तथा चोरी की मोटर साइकिल बरामद किया है। डा0 अजय पाल शर्मा के द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत बृजेश कुमार गौतम,अपर पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल निर्देशन व गौरव शर्मा क्षेत्राधिकारी केराकत के कुशल पर्यवेक्षण में रात्रि में प्रभारी निरीक्षक चन्दवक मय पुलिस टीम के हरिहरपुर मार्ग पर गश्त व चेकिंग कर रहे थे की निरीक्षक अपराध नागेन्द्र प्रसाद सिंह थाना चन्दवक द्वारा सूचना दी गयी कि एक अपराधी गोमती नदी पुल के पास चेकिंग के दौरान हम पुलिस टीम पर फायर कर बाबा के वन हरिहरपुर की ओर भाग रहा है।


इस सूचना पर जैसे ही प्रभारी निरीक्षक चन्दवक के नेतृत्व में पुलिस टीम बाबा के वन से लगभग 200-300 मी0 पहले ही ढ़लान पर पहुँची कि सामने से आ रही मोटरसाइकिल पर सवार एक व्यक्ति अपनी गाड़ी सड़क किनारे छोड़ भागने का प्रयास किया, पुलिस टीम द्वारा जब भागते हुए व्यक्ति को पकड़ने का प्रयास किया गया तो उसके द्वारा जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायर किया गया, जिससे प्रभारी निरीक्षक चन्दवक द्वारा पहने हुए बुलेट प्रूफ जैकेट पर एक गोली आकर लगी।
आत्मरक्षार्थ चेतावनी देते हुये पुलिस टीम द्वारा जवाबी फायर किया गया, जिससे अपराधी घायल होकर मौके पर गिर गया। घायल अपराधी से नाम पता पूछा गया तो अपना नाम अभिषेक सिंह पुत्र स्व0 इन्द्रजीत सिंह नि0 ब्राह्मणपुर थाना चन्दवक जिला जौनपुर बताया जो कि थाना स्थानीय का एक दुर्दान्त अपराधी व हिस्ट्रीशीटर है तथा गहन पूछताछ पर बता रहा है कि मैं एकान्त रास्ते से अवैध असलहे के व्यापार के लिए जा रहा था कि पुलिस द्वारा रोकने व पकड़ने पर डरकर फायर कर भागने का प्रयास किया।
घायल अपराधी के कब्जे से एक पिस्टल देशी 32 बोर, एक अदद रिवाल्वर .32 बोर, दो अदद जिन्दा कारतूस .32 बोर, दो खोखा कारतूस .32 बोर व चोरी की एक मोटर साइकिल (बजाज प्लैटिना बिना नम्बर) बरामद हुई।
घायल अपराधी को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया गया है। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस ने बताया अभियुक्त की गिरफ्तारी से जनपद में इस तरह के अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगेगा।


अस्वीकरण : इस वेबसाइट पर दी की गई ख़बर,फोटो तथा वीडियो जैसा हमारे सवांददाता ने दिया है उसे प्रकाशित किया गया है । यदि किसी ख़बर,फोटो, वीडियो पर सुझाव, शिकायत या आपत्ति हो तो हमें  thenewswalaportal@gmail.com पर मेल करें, किसी भी ख़बर,फोटो, वीडियो के लिए The Newswala जिम्मेदार नहीं होगा ।

यह भी देखें  मुंडियारामसर में 8 मार्च को मेगा रोजगार मेला, 40 से अधिक कंपनियां देंगी रोजगार के अवसर

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!