सीकर : भारतीय मानक ब्यूरो की दो दिवसीय मानक संवेदीकरण कार्यशाला आयोजित

सीकर, 8 फरवरी। भारतीय मानक ब्यूरो के निर्देश पर जिले के ग्राम पंचायतों के सरपंचों एवं ग्राम विकास अधिकारियों का मानक संवेदीकरण का दो दिवसीय कार्यक्रम जिला परिषद सीकर के सभागार में गुरुवार को शुरू हुआ। इस दौरान प्रशिक्षण में भारतीय मानक ब्यूरो के हॉलमार्क, वस्तु उत्पाद मार्क, सेवा क्षेत्र का चिन्ह, इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद का चिन्ह, इंको मार्क, ई-कॉमर्स का सेंसटाइजेशन कर जानकारी दी गई। इस दौरान कार्यशाला में सरपंचों एवं ग्राम विकास अधिकारियों को लोकसभा आम चुनाव 2024 में शत—प्रतिशत मतदान की शपथ दिलाई गई।
   इस दौरान सीईओ जिला परिषद राकेश कुमार गढ़वाल, स्वीप के अतिरिक्त नोडल अधिकारी राकेश कुमार लाटा, उपनिदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग विभाग ओमप्रकाश राहड, एपीआरओ राकेश कुमार ढाका सहित ग्राम पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी एवं सरपंच उपस्थित रहें।

About Author

यह भी देखें  मीरजापुर: आपसी विवाद और मारपीट के चार आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

Leave a Reply

error: Content is protected !!