रहस्यमय परिस्थिति में पॉलिटेक्निक छात्रा की मौत, काॅलेज प्रशासन में मचा हड़कंप

जौनपुर:प्रसाद इंजीनियरिंग कालेज की एक छात्रा की आज कालेज परिसर में खेलकूद के दरम्यान रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। कालेज की छात्रा की मौत होने से कालेज प्रशासन में हड़कम्प मच गया,सूचना पाकर विद्यालय पहुंचे छात्रा के परिजनों ने स्कूल प्रशासन पर सवालियां निशान लगाया है।सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद जांच पड़ताल में जुट गई है। आज़मगढ़ जनपद के ठेकमा की रहने वाली छात्रा प्रगति सिंह नगर के प्रसाद इंजीनियरिंग कालेज में पॉलिटेक्निक की छात्रा थी।आज वह घर से प्रैक्टिकल की परीक्षा देने आए थी। परीक्षा देने के बाद कालेज में हो रहे खेल कूद प्रतियोगिता में शामिल हो गई। प्रिंसिपल नीतू सिंह के अनुसार वह इसी बीच बेहोश होकर गिर पड़ी हम लोग कालेज की गाड़ी से जिला अस्पताल ले आये तो डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। छात्रा की मौत की खबर मिलते ही कालेज प्रशासन में हड़कम्प मच गया। समय से पहले कालेज में ताला लगाकर पूरा स्टाफ घर चला गया। उधर सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है। यह मनहूस खबर सुनकर जिला अस्पताल पहुंचे परिवार वालो में कोहराम मच गया। छात्रा के पारिवारिक सदस्य राजेंद्र सिंह ने बताया कि प्रगति आज परीक्षा देने के लिए कालेज आयी थी दोपहर में सूचना मिला कि वह कालेज में हो रही रस्साकाशी के खेल के दरम्यान घायल हो गई है जब हम लोग अस्पताल आये तो डाक्टर ने बताया कि वह अस्पताल पहुंचने पूर्व ही मर चुकी थी, जिससे प्रतीत हो रहा है कि कही न कही कालेज प्रशासन ने लापरवाही की है।
अस्वीकरण : इस वेबसाइट पर दी की गई ख़बर,फोटो तथा वीडियो जैसा हमारे सवांददाता ने दिया है उसे प्रकाशित किया गया है । यदि किसी ख़बर,फोटो, वीडियो पर सुझाव, शिकायत या आपत्ति हो तो हमें thenewswalaportal@gmail.com पर मेल करें, किसी भी ख़बर,फोटो, वीडियो के लिए The Newswala जिम्मेदार नहीं होगा ।