सांसद अनुप्रिया पटेल ने जनपद के प्रथम ट्रामा सेंटर व इमरजेंसी वार्ड का फीता काटकर किया लोकार्पण

  • केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग राज्यमंत्री ने जनपद के प्रथम ट्रामा सेंटर व इमरजेंसी वार्ड का फीता काटकर किया लोकार्पण
  • हादसें में गम्भीर रूप से घायल मरीजों को इस ट्रामा सेटर से मिलेंगी सभी सुविधायें-केन्द्रीय राज्यमंत्री
अंजली श्रीवास्तव

मीरजापुर:- केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग राज्यमंत्री/जनपद की सांसद अनुप्रिया पटेल ने रविवार को मंडलीय चिकित्सालय में जनपद के प्रथम ट्रामा सेंटर व इमरजेंसी वार्ड का फीता काटकर लोकार्पण एव बनाये गये वार्डो का भ्रमण कर जानकारी ली गयी। स्वास्थ्य के क्षेत्र में आमजन की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा नित नए आयाम स्थापित किए जा रहे हैं।मेडिकल कालेज बनने के बाद जिले में बेहतर स्वास्थ को लेकर लगातार कार्य किए जा रहे हैं। प्रेस प्रतिनिधियों से वार्ता के दौरान  राज्यमंत्री ने कहा कि मुझे बड़ी प्रसन्नता है। उन्होने कहा कि किसी भी हादसे मे गम्भीर रूप से घायल व्यक्ति को किसी तरीके की किसी भी परिस्थिति में बर्न इंजरी, मल्टीपल फ्रैक्चर या किसी गम्भीर परिस्थिति में जहां उन्हे आपातकालीन मेडिकल सुविधा की आवश्यकता होती हैं वह सभी सुविधायें इस ट्रामा सेंटर के अन्तर्गत प्राचार्य मेडिकल व मुख्य चिकित्साधिकारी की देख रेख में उपलब्ध करायी जायेगी। उन्होने कहा कि जनपदवासियों को वाराणसी या प्रयागराज जाना पड़ता था उस परिस्थिति से उनको निजात मिलेगी।उन्होने कहा कि गम्भीर हालत में किसी मरीज को यदि इमरजेंसी की आवश्यकता है तो पूरी तैयार है सभी सुविधायें उपलब्ध हैं जिनकी उनको आवश्यकता हैं। उन्होने कहा कि जनपदवासियों इस ट्रामा सेंटर से मेडिकल सुविधायें मिलेंगी।

प्राचार्य मेडिकल डाॅ. आर0बी0 कमल ने ट्रामा सेंटर के बारे में जानकारी देते हुये बताया कि इस ट्रामा सेंटर व इमरजेंसी वार्ड में 30 वेड का सुविधा है जिससे मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो सकेंगी तो वही जनपद वासियों को अन्य जनपद जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। उन्होने बताया कि ट्रामा सेंटर को तीन भागों में विभाजित किया हैं जिसमें रेड जोन, यलों जोन और ग्रीन जोन हैं। उन्होने कहा कि सर्जरी, आर्थो, उनसथीसिया के डाक्टरों की शिफ्टवार ड्यूटी लगाते हुये 24 घण्टे उपस्थित रहने हेतु निर्देशित किया गया हैं। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष भाजपा बृजभूषण सिंह, जिला अध्यक्ष अपना दल एस इंजीनियर राम लौटन बिंद, पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री रेखा वर्मा, प्रदेश सचिव आनंद सिंह पटेल, उदय पटेल, विजय शंकर केसरवानी, जिला मीडिया प्रभारी अपना दल एस शंकर सिंह चैहान सहित अन्य जन प्रतिनिधिगण उपस्थित रहें।

यह भी देखें  सीडीओ ने प्राइमरी स्कूल की टीचर संयुक्ता सिंह का जमकर की तारीफ

अस्वीकरण : इस वेबसाइट पर दी की गई ख़बर,फोटो तथा वीडियो जैसा हमारे सवांददाता ने दिया है उसे प्रकाशित किया गया है । यदि किसी ख़बर,फोटो, वीडियो पर सुझाव, शिकायत या आपत्ति हो तो हमें  thenewswalaportal@gmail.com पर मेल करें, किसी भी ख़बर,फोटो, वीडियो के लिए The Newswala जिम्मेदार नहीं होगा ।


 

 

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!