होली पर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु खास पकवान बनाने की दी गई ट्रेनिगं

 

अभिजीत श्रीवास्तव

जौनपुर: वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में महिला अध्ययन केंद्र के अंतर्गत लगातार प्रत्येक त्यौहार पर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य के निर्देशन में प्रशिक्षण दिया जाता है। कुलपति की मंशा रहती है कि जब कोई भी पर्व आए। ऐसे कमजोर वर्ग की महिलाओं का आर्थिक संकट दूर करने में विश्वविद्यालय की ओर से मदद किया जा सके।इसी क्रम में होली के त्योहार को देखते हुए पाँच दिवसीय प्रशिक्षण का समापन आज हुआ।
डॉ जाह्नवी के नेतृत्व में यह प्रशिक्षण होली के त्योहार के निमित्त तीन गाँव जसोपुर, कन्हाईपुर एवं उमरपुर में कराया गया। इसका उद्देश्य महिलाओं को स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर बनाना है। डॉ मधुलिका श्रीवास्तव, डॉ मधुलिका त्रिपाठी गृहविज्ञान हंडिया पीजी कॉलेज तथा संजू द्वारा दिया गया। इसमें गुझिया, पापड़, बड़ी रंगोली का रंग आदि बनाने तथा पैकेजिंग दोनों का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षणोपरांत तीन फरवरी शुक्रवार को विश्वविद्यालय परिसर में ही संकाय भवन में होलिकोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसमें इन्हीं महिलाओं द्वारा बने उत्पादों को बाज़ार भी उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि गरीब महिलाएँ भी होली पर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें।

 


 

अस्वीकरण : इस वेबसाइट पर दी की गई ख़बर,फोटो तथा वीडियो जैसा हमारे सवांददाता ने दिया है उसे प्रकाशित किया गया है । यदि किसी ख़बर,फोटो, वीडियो पर सुझाव, शिकायत या आपत्ति हो तो हमें  thenewswalaportal@gmail.com पर मेल करें, किसी भी ख़बर,फोटो, वीडियो के लिए The Newswala जिम्मेदार नहीं होगा ।


 

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!