झाड़ियों में मिली नवजात बच्ची, आखिर कौन है वो बेरहम जिसने मासूम को फेंक दिया?

मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर: पवांरा थाना क्षेत्र के अमोध गांव में स्थित बसुई नदी की झाड़ी में बुधवार की शाम करीब पांच बजे कपड़ें में लपेटी हुई एक नवजात शिशु मिली। बताते है कि अमोध गांव के कुछ लोग बुधवार की शाम को नदी की तरफ शौच के लिए गए थे। उसी दौरान उसे वहां नवजात शिशु के रोने की आवाज सुनायी दी जब वह उसके पास जाकर देखा तो एक कपड़े में लपेटी हुई एक नवजात शिशु थी जो रो रही थी। जानकारी होते ही वहा बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गये और पवारा पुलिस को सूचना दिये । घटना की सूचना पाते ही पवारा थानाध्यक्ष राज नरायन चौरसिया मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंच कर नवजात शिशु को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सतहरिया ले गये। जहाँ चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद नवजात सही-सलामत है।नवजात को पुलिस द्वारा चाइल्ड केयर सेन्टर जौनपुर भेज दिया गया। प्रथमदृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि किसी ने लोक लाज वश नवजात शिशु को झाड़ी में फेंक दिया।
अस्वीकरण : इस वेबसाइट पर दी की गई ख़बर,फोटो तथा वीडियो जैसा हमारे सवांददाता ने दिया है उसे प्रकाशित किया गया है । यदि किसी ख़बर,फोटो, वीडियो पर सुझाव, शिकायत या आपत्ति हो तो हमें thenewswalaportal@gmail.com पर मेल करें, किसी भी ख़बर के लिए The Newswala जिम्मेदार नहीं होगा ।