युवक से बदमाशो ने मारपीट कर मोबाइल छीना

अभिजीत श्रीवास्तव

जफराबाद:जलालपुर क्षेत्र के राजेयर रामेश्वरम पुल के पास बुधवार को राजेपुर रामेश्वरम पुल के पास एक युवक से बदमाशों ने पीट कर मोबाइल छीन लिया।युवक के शोर मचाने पर बदमाश भाग निकले। केराकत क्षेत्र के टेढ़वा खरगसेनपुर गांव निवासी प्रदीप कुमार पुत्र जयप्रकाश किसी काम से उदपुर गांव होते हुए जौनपुर शहर जा रहा था।वह उक्त पूल के पास पहुंचा था कि उसे शौच लग गयी।वह बाइक को खड़ा करके पूल से उतरकर नदी के किनारे शौच करने गया।जब वह शौच करके ऊपर आने लगा तो वहां मौजूद तीन बदमाश उसे अपने पास बुलाकर घर का पता पूछने लगे।प्रदीप ने जब बोला क्या करोगे।तब वे गाली गलौज देते हुए पीटने लगे।प्रदीप शोर मचाने लगा तो वे उसका मोबाइल लेकर भाग निकले।प्रदीप ने घटना की सूचना पुलिस को दिया।  ज्ञात ही जलालपुर क्षेत्र के उक्त क्षेत्र में कुछ माह से इस प्रकार की घटनाओं की बाढ़ आ गयी है।लोगों की माने तो पुलिस की निष्क्रियता से नत्थनपुर, राजेपुर रामेश्वरम, आदि स्थानों पर अराजक तथा मनबढ़ किस्म के युवकों का जमावड़ा रहता है।हल्का के सिपाहियों का इनको सह मिलता है।चार दिन पहले डेढ़ दर्जन युवकों ने एक परिवार पर हमला किया था।जिसने चार बाइके भी पकड़ी गई थी।


अस्वीकरण : इस वेबसाइट पर दी की गई ख़बर,फोटो तथा वीडियो जैसा हमारे सवांददाता ने दिया है उसे प्रकाशित किया गया है । यदि किसी ख़बर,फोटो, वीडियो पर सुझाव, शिकायत या आपत्ति हो तो हमें  thenewswalaportal@gmail.com पर मेल करें, किसी भी ख़बर के लिए The Newswala जिम्मेदार नहीं होगा ।

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!