G-20 जनपदीय जूनियर बालक वर्ग बालीबाल प्रतियोगिता का मनोज जायसवाल ने किया उदघाटन

 

अंजली श्रीवास्तव

मीरजापुर। निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल बुधवार की दोपहर विंध्याचल मण्डल के भिस्कुरी पहाड़ी स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुँचे। जहां G-20 जनपदीय जूनियर बालक वर्ग बालीबाल प्रतियोगिता वर्ष का आयोजन किया गया था।इस उदघाटन मुकाबले में निवर्तमान नपाध्यक्ष ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।जहां क्षेत्रीय खेल कार्यालय के सदस्यों ने निवर्तमान नपाध्यक्ष को पुष्पगुच्छ और बैच लगाकर स्वागत किया।उन्होंने फीता काटकर बालीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।इसके बाद दोनों टीमो के खिलाडिय़ों से एक-एक कर परिचय भी प्राप्त किया।इस प्रतियोगिता में मिर्जापुर की टीमो के साथ आस-पास जिलों के टीम भी प्रतिभाग करने वाली है।इस मौके पर कहा कि खेल कोई भी हो,खेल को खेल भावना से ही खेलना चाहियें।मैच में हार और जीत दोनों एक सिक्के के दो पहलु होते है इसीलिए कभी भी हार से निराश नही होना चाहिये।बालीबाल खेल भी विश्व में लोकप्रिय है।ये जूनियर खिलाड़ी इसी तरह घरेलू मुकाबले खेलकर राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर कर पायेंगे।इस मौके पर बलराज सिंह,अशोक शुक्ला,विनय प्रकाश,पंकज त्रिपाठी,जितेन्द्र यादव,राहुल बिन्द,सुनील,योगेश योगराज,अनवर हुसैन आदि लोग उपस्थित रहे ।


 

अस्वीकरण : इस वेबसाइट पर दी की गई ख़बर,फोटो तथा वीडियो जैसा हमारे सवांददाता ने दिया है उसे प्रकाशित किया गया है । यदि किसी ख़बर,फोटो, वीडियो पर सुझाव, शिकायत या आपत्ति हो तो हमें  thenewswalaportal@gmail.com पर मेल करें, किसी भी ख़बर के लिए The Newswala जिम्मेदार नहीं होगा ।

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!