पूर्व मुख्यमंत्री ने किया अनीश यादव की किताब का विमोचन

अभिजीत श्रीवास्तव

जौनपुर: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी मुख्यालय लखनऊ में पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई के भतीजे 7वीं कक्षा के छात्र अनिश यादव द्वारा लिखित पुस्तकों ‘‘दि अननोन प्लेस‘ एवं ‘दि स्पैक्ट्रे कोर्स‘‘ का विमोचन किया गया। अखिलेश यादव ने इस किशोर लेखक की सराहना की और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सिर्फ 9 साल की उम्र में अपनी पहली किताब ‘दि अननोन प्लेस‘ से सबसे कम उम्र के लेखक के रूप में चर्चित अनिश यादव की 12वर्ष की उम्र में दूसरी पुस्तक ‘दि स्पैक्ट्रे कोर्स‘ आई है जिसमें जंगलों और एक दुर्लभ प्रजाति की खोज की कहानी है। जौनपुर की शाहगंज तहसील परवनपुर निवासी अनिश यादव राजनीतिक पृष्ठभूमि वाले परिवार से ताल्लुक रखते हैं। वह पूर्व मंत्री शैलेन्द्र यादव ललई के भतीजे हैं। उनके पिता अजय यादव है। अनिश को पियानों वादन का भी शौक है। इस अवसर पर राजेन्द्र चौधरी पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं नरेश उत्तम पटेल प्रदेश अध्यक्ष सहित शिवेन्द्र यादव, सिद्धार्थ यादव तथा शहजाद प्रधान की उपस्थिति उल्लेखनीय है।


About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!