दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

अंजली

मीरजापुर: मीरजापुर के थाना जिगना मीरजापुर पर पुलिस ने दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार किया। ज्ञात हो की थाना जिगना पर 01 नवम्बर 2022 को थाना जिगना क्षेत्रांतर्गत निवासिनी एक महिला द्वारा अपने साथ जेठ द्वारा दुष्कर्म करने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई। जिसके आधार पर थाना जिगना पर मु0अ0सं0- 163/22 धारा 376(2)(च),504,506 भादवि पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।
पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा महिला के साथ हुई उक्त घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए मुकदमे की निष्पक्ष विवेचना करते हुए अभियुक्तों की यथाशीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु प्रभारी निरीक्षक जिगना को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में सोमवार को उ0नि0 सचिदानन्द राय मय पुलिस बल द्वारा थाना जिगना पर पंजीकृत मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त संजय कुमार पुत्र रामयज्ञ निवासी गोगांव थाना जिगना जनपद मीरजापुर (जेठ) को गिरफ्तार किया गया । मुकदमा उपरोक्त में विवेचना में पाये गये पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त संजय कुमार उपरोक्त का चालान अन्तर्गत धारा 376(2)(च),504,506 भादवि में नियमानुसार कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है ।


About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!