नाबालिग को शादी के लिए बहला फुसलाकर भगाने वाले दो गिरफ्तार

अंजली श्रीवास्तव

मीरजापुर | जनपद मीरजापुर के थाना कोतवाली कटरा पर 26 फरवरी को थाना को0कटरा क्षेत्रांतर्गत निवासी एक पुरूष द्वारा अपनी (वादिनी की) नाबालिग पुत्री को नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध बहला फुसला कर घर से भगाने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई।जिसके आधार पर थाना को0कटरा पर मु0अ0सं0-44/23 धारा 363,366 भादवि पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।



पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा नाबालिग के साथ हुई उक्त घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए अभियुक्त की गिरफ्तारी करने हेतु प्रभारी निरीक्षक को0कटरा को निर्देश दिए गए। उक्त निर्देश के अनुक्रम में सोमवार को उ0नि0 संतोष कुमार सिंह मय पुलिस बल द्वारा थाना को0कटरा पर पंजीकृत मुकदमा उपरोक्त की विवेचना के क्रम में नामजद 02 अभियुक्त/अभियुक्ता देव तिवारी पुत्र कोमल प्रकाश तिवारी निवासी बरिया घाट थाना को0शहर जनपद मीरजापुर, रूपाली सोनी पुत्री दिनेश कुमार वर्मा निवासिनी कुशवाहा नगर थाना को0शहर जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर थाना को0शहर पर पंजीकृत मु0अ0सं0-44/2023 धारा 363,366 भादवि में नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।


About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!