डीएम ने जिला जेल का किया निरीक्षण

अभिजीत श्रीवास्तव

जौनपुर | जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक डॉ0 अजय पाल के द्वारा जिला जेल का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न बैरको की गहनता से तालाशी ली गई, जिसमें कुछ भी आपत्तिजनक सामान नहीं मिला। साफ-सफाई अच्छी पायी गयी। पाकशाला के निरीक्षण के दौरान निर्देशित किया कि बंदियों को भोजन अच्छी गुणवत्ता का दिया जाए, भोजन संतुलित हो और स्वच्छ हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए। जेल अस्पताल के निरीक्षण के दौरान भर्ती मरीजों से उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली और निर्देशित किया कि मरीजों से अच्छे से इलाज किया जाए,जेल में साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर जेल अधीक्षक एस के पांडेय, जेलर कुलदीप भदौरिया सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।


About Author

यह भी देखें  मोहन भागवत और वसुंधरा राजे की मुलाकात से बढ़ी हलचल, 20 मिनट तक चली बंद कमरे में बातचीत

Leave a Reply

error: Content is protected !!