राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष शिविर का हुआ समापन

ai

अभिजीत श्रीवास्तव

अदलहाट(मीरजापुर) : आदर्श जनता महाविद्यालय कोलना में चल रहे सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर का समापन नेवादा ग्राम में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नेवादा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सरिता देवी रही।उन्होंने कहा की सभी स्वयंसेवकों/सेविकाओं को राष्ट्रीय सेवा योजना में बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिये।यह हमें जीवन के मूल्यों को सीखाता है, जो हमारे जीवन का मार्गदर्शक बनता है।जब हम जागरूक रहेंगे तो समाज का निश्चित रूप से उत्थान कर सकेंगे। इस मौके पर कार्यक्रम प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह,रविंद्र कुमार सिंह,संतोष कुमार,नीरज गुप्ता, आलोक सिंह,शकुंतला,बबीता मौर्या, रविकांत व अन्य लोग उपस्थित रहे।


About Author

यह भी देखें  भजन लाल शर्मा ने ली प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ

Leave a Reply

error: Content is protected !!