पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली, 6 तस्कर गिरफ्तार

  • पुलिस मुठभेड़ में इनामिया बदमाश को लगी गोली, 6 तस्कर गिरफ्तार
  • गोवंश समेत ट्रक, ब्रेजा कार,बंदूक और मोबाइल बरामद

 

अभिजीत श्रीवास्तव

खेतासराय(जौनपुर):सर्विलांस सेल से मिले इनपुट के आधार पर पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में 6 अंतर्जनपदीय गोतस्कर को सुम्बुलपुर मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी गोली में एक बदमाश घायल हो गया।पुलिस को निशाना बनाकर झोंकी गई फायर एसओ की बुलेट प्रूफ जैकेट को भेद नही सकी। घायल बदमाश 25 हजार का इनामिया है। तस्करों से गोवंश समेत ट्रक, ब्रेजा कार और कई मोबाइल बरामद किया है।शुक्रवार की मध्य रात्रि एसओ यजुर्वेन्द्र सिंह और शाहगंज एसएचओ सदानन्द रॉय मय हमराह आज़ाद नहर पर अपराध के खिलाफ़ चल रहे अभियान के बाबत आपस मे मंत्रणा कर रहे थे । इसी दौरान स्वाट व सर्विलांस टीम से सूचना मिली कि जौनपुर से गोतस्कर ट्रक में गोवंश को लादकर खेतासराय की तरफ़ बढ़ रहे है । साथ मे आगे आगे एक ब्रेजा कार भी चल रही है । सूचना पर ऐक्शन में आई पुलिस टीम ने सुम्बुलपुर मोड़ पर दोनों वाहनों को रोकने का प्रयास किया तो तस्करों ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया । बदमाश की गोली एसओ यजुर्वेन्द्र सिंह की बुलेट प्रूफ जैकेट को भेद नहीं सकी । पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश को गोली लगने से जमीन पर गिर पड़ा। अन्य साथी अंधेरे का फ़ायदा उठाकर छिप गए। पुलिस ने घेरा बंदी कर भोर में पाँच अन्य साथी को धर दबोचा। उनके पास से एक तमंचा व एक अदद जिंदा कारतूस व खोखा और पाँच मोबाइल बरामद हुआ।


घायल बदमाश की पहचान आसिफ़ पुत्र शौकत निवासी हँसनाडीह थाना अहिरौला आजमगढ़ के रूप में हुई । उस पर स्थानीय थाना समेत प्रतापगढ़ और आजमगढ़ जनपद में आधा दर्जन से अधिक संगीन मामले दर्ज है। अन्य पकड़े गए तस्कर इकबाल अहमद पुत्र क़ासिम अंसारी निवासी बारीखुर्द, थाना आसपुर देवसरा, प्रतापगढ़,रईस पुत्र स्व. इम्तियाज निवासी कौरा गहनी, थाना सरायमीर, आजमगढ़, नौशाद पुत्र मुन्नू अहमद निवासी सोफीपुर थाना देवगांव आजमगढ़,मो दानिश पुत्र नुरनैन, मो बेलाल पुत्र अनवर निवासी नसीरपुर थाना बिलरियागंज आजमगढ़ को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेजा गया। मुठभेड़ में शामिल पुलिस टीम में एसओ यजुर्वेन्द्र सिंह, एसएचओ शाहगंज सदानन्द रॉय, सर्विलांस व स्वाट प्रभारी राम जनम यादव समेत सभी हमराह मौजूद रहे।


दो सप्ताह में शाहगंज सर्किल में तीन मुठभेड़

यह भी देखें  नेमा गॉव में स्वाइन फ्ल्यू, पहुंचे स्वास्थ्य अफसर

पुलिस अधीक्षक अजय पाल शर्मा के आमद के बाद पुलिस नए ऐक्शन में है । शाहगंज सर्किल में लगभग दो सप्ताह के अंतराल में तीन थाना क्षेत्रों में तस्करों और पुलिस टीम के बीच भिड़ंत हुई । जिसमे पहली 13 फ़रवरी को खुटहन एसएचओ राजेश कुमार यादव ने गाभिरन, 21 फ़रवरी को शाहगंज एसएचओ सदानन्द रॉय ने अरंद में जबकि खेतासराय में 25 को संयोग से तीनों मुठभेड़ मध्य रात्रि को अगल बगल के संयुक्त पुलिस टीम द्वारा हुआ । एएसपी सिटी डॉ संजय कुमार ने कहा कि खेतासराय में एनकाउंटर में गिरफ्तार बदमाश अंतर्जनपदीय तस्कर है । वे पुर्वांचल में गो तस्करी की घटना में लिप्त है ।

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!