अपाची सवार उचक्को ने व्यापारी के उड़ाए पचास हजार रूपए

अभिजीत श्रीवास्तव

जौनपुर | स्थानीय नगर के एक दूकान पर ब्यापारी से अपाची सवार उचक्को ने पचास हजार की छिनैती कर उड़नछू हो गये पूरी घटना सीसीटीवी मे कैद भी हो गई। पुलिस घटना की जांच मे जुट गई है।ज्ञात हो की सब्जी मंडी निवासी धनश्याम गुप्ता का एक कास्मेटिक की थोक की दुकान है। शुक्रवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे वह अपने दुकान पर बैठे थे उसी समय उनके पास दो अपाची सवार उचक्के दुकान पर आए और इधर उधर देख कर थोड़ी देर के बाद दोनो उचक्के दूकान पर चढ़कर एक सेंट मांगा।दूकानदार धनश्याम गुप्ता ने उन्हे सेंट दिया। पैसा वापस करते समय वह पचास हजार की गड्डी से निकाल कर उसे पैसा वापस कर रहे थे तभी बदमाशों ने उनके हाथ से पचास हजार की गड्डी लेकर चंपत हो गये। गुप्ता के अनुसार कुछ देर तक वो अवाक रह गए। चंद देर बाद जब वह अपना रुपया देखने लगे तो पचास हजार गायब था। उनके सहयोगी लोग आस पास दौड़े लेकिन उचक्कों का कुछ अता पता नही चला।घटना की पूरी वारदात सीसीटीवी मे भी कैद हो गई।ब्यापार मंडल अध्यक्ष आलोक गुप्ता ने घटना की जानकारी थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी को दी। वह मौके पर पहुंचे और नगर के चारो तरफ बैरेकेटिंग कर बदमाशों की तलाश मे जुट गये।इस बाबत थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी का कहना है कि ब्यापारी के साथ उचक्का गिरी की गई है जल्द ही उचक्के पुलिस के गिरफ्त मे होगे।

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!