नेमा गॉव में स्वाइन फ्ल्यू, पहुंचे स्वास्थ्य अफसर

सीएचसी अधीक्षक लार डॉ बीवी सिंह के साथ स्वास्थ्य टीम ने गॉव का किया दौरा

दोनों मरीज गोरखपुर रहते हैं।

देवरिया: जनपद में लार क्षेत्र के नेमा गांव निवासी एक महिला के स्वाइन फ्लू से पीड़ित होने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम लार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ बीबी सिंह के नेतृत्व में गांव पहुंची और पूरी जानकारी ली। टीम ने लोगों को स्वाइन फ्लू के लक्षण व बचाव के बारे में जानकारी दी।

स्वास्थ्य विभाग की टीम में सीएमओ कार्यालय के एपीडेमियोलाजिस्ट राजीव भूषण पांडेय लार के डाक्टरों के साथ नेमा गांव पहुंचे। यहां पता चला कि मालती देवी को स्वाइन फ्लू हुआ है लेकिन उनका इलाज फातिमा हास्पिटल गोरखपुर में चल रहा है। उनके पति भगवान दयाल सिंह की जांच के लिए आज गोरखपुर में ब्लड सैंपल लिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बताया कि उनका पूरा परिवार गोरखपुर के पादरी बाजार हनुमंत नगर में रहता है। 27 जनवरी को भगवान दयाल सिंह अपनी पत्नी मालती देवी के साथ गांव पहुंचे। 28 जनवरी की सुबह रेवली एक तिलक समारोह में शामिल हुए और फिर लखनऊ गए। लौटते समय भगवान दयाल सिंह को बुखार, खांसी व सर्दी ने जकड़ लिया। अपना इलाज नेमा में एक प्राइवेट डाक्टर के यहां कराया। गोरखपुर पहुंचे तो उनकी पत्नी मालती देवी बीमार पड़ गईं और उन्हें भर्ती कराया गया। जांच में मालती देवी को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है।

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!