अन्तर्राष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार संरक्षण इकाई की बैठक हुयी सम्पन्न

अंजली श्रीवास्तव

मीरजापुर | अन्तर्राष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार संरक्षण इकाई की नगर तहसील, वार्ड, ब्लाक एवं विभिन्न प्रकोष्ठों की मासिक बैठक रविवार को कैम्प कार्यालय न्यू वी.आई.पी. कालोनी पक्का पोखरा पर सम्पन्न हुयी। बैठक की अध्यक्षता संरक्षण के जिलाध्यक्ष मीरजापुर जय प्रकाश सेठ ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अन्तर्राष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार संरक्षण नई दिल्ली के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील कुमार पाण्डेय एड0 रहे। बैठक में संगठन मीरजापुर की संगठनात्मक समीक्षा किया गया व मीरजापुर नगर पालिका परिषद के 38 वार्ड अध्यक्षों से चर्चा के पश्चात 15 मार्च 2023 से वार्ड चलो, जनता से मिलो समस्याओं को हल करो अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। बैठक में जिला नगर एवं महिला प्रकोष्ठ इकाई का विस्तार करते हुये 85 नये पदाधिकारियों को नवीन जिम्मेदारी दिया गया। जिसमें प्रमुख रूप से वसीम अहमद को जिला उपाध्यक्ष, मो0 सलीम एवं संन्तोष कुमार यादव एवं इन्द्र मोहन चौधरी नरेश केशरवानी सोनू अहमद अंसारी को जिला सचिव, प्रज्ञा देवी जिला उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ,मनोरमा देवी जिला उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ,राजेन्द्र कुमार विश्वकर्मा एवं भोला नगर सचिव मीरजापुर को नये पदाधिकारी के रूप में नियुक्ति किया गया। कार्यक्रम को सम्बोन्धित करते हुये संरक्षण के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील कुमार पाण्डेय एड0 ने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार संरक्षण नागरिको के सवैधानिक अधिकारों का संरक्षण एवं अन्याय एवं अत्याचार की लड़ाई लड़ने के लिए प्रतिबद्ध है उन्होंने सभी नवनियुक्ति पदाधिकारियों को नवीन जिम्मेदारी की बधाई दी। बैठक को सम्बोधित करते हुए संरक्षण के मिर्जापुर के जिलाध्यक्ष जय प्रकाश सेठ ने कहा कि मीरजापुर नगर पालिका परिषद के आगामी चुनाव संरक्षण पूरी मजबूदी से अपने उम्मीदवारों को विजयी बनाने के लिए कार्य करेगी तथा मीरजापुर नगर पालिका परिषद के 38 वार्डों में संगठन पूरी मजबूती के साथ खड़ी है। 15 मार्च से वार्ड चलो अभियान की शुरूआत करते हुये प्रत्येक मुहल्लों में 10 घरो में अपने पदाधिकारी बनाना हमारा लक्ष्य होगा।



बैठक में 10 पदाधिकारियों को मीरजापुर मानवाधिकार गौरव सम्मान पत्र 2022 से सम्मानित किया गया तथा नये पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र एवं आई कार्ड का वितरण किया गया।बैठक में प्रमुख रूप से नीलम पाण्डेय, अब्दूल खालिक खान, रविन्द्र कुमार श्रीवास्वतव, दिलीप सिंह गहरवार,एड० अख्तर हुसैन, संजय गुप्ता, गुलाब चन्द्र विष्णु प्रसाद यादव, हैदर अली, अफजल कमाल दानिस, जियाउद्दीन अंसारी, डा० राजेश श्रीवास्तव, चन्दन प्रसाद, शिवानी गुप्ता, तारा देवी, रत्नेश विश्वकर्मा, सचिन श्रीवास्तव, सुभाष कुमार, सुदीप कुमार, मौरिस कुरैसी,अनीता श्रीवास्तव, कांशी राम,ओम प्रकाश, आदर्श श्रीवास्तव इत्यादि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहें।


About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!