देवरिया – दियारा में 5 घंटे जमीन खोदते रहे चार इंस्पेक्टर

  • शराब माफिया की कमर तोड़ने का प्रयास
  • कुछ सिपाहियों की मिलीभगत से क्षेत्र में चलता है अंतरप्रांतीय शराब तस्कर गिरोह

देवरिया। वर्दी में छिपे जयचन्द जबतक प्रभावी रहेंगे बड़ी कार्रवाई भी निष्प्रभावी रहेगी। बिहार में शराब बन्दी के बाद लार थाना क्षेत्र के चुरिया व महाल मंझरिया देवार में बड़े पैमाने पर कच्ची का कारोबार अपने बुलन्दियों को छूने लगा। इन दोनों जगहों पर नया कोई कारोबार नहीं पिछले 30 वर्षों से चल रहे अवैध शराब कारोबार को पनपने का मौका मिला है।
30 अप्रैल 20 को अवैध शराब कारोबारियों की कमर तोड़ने निकले टीम के हाथ एक भी शराब तस्कर नहीं मिले। इसका एक मात्र कारण है कि जिन सिपाहियों की शह पर यह अवैध कारोबार चलता है उन्होंने तस्करों को सचेत कर दिया था। इन सबके बावजूद सीओ सलेमपुर वरुण मिश्र के नेतृत्व में लार के निरीक्षक गिरिजेश तिवारी,आबकारी निरीक्षक रवि जायसवाल, सलेमपुर कोतवाल अश्वनी राय, खुखन्दु थानाध्यक्ष श्याम सुंदर तिवारी अपनी टीम के साथ सुबह साढ़े 7 बजे तक चुरिया देवार के दुरूह क्षेत्र में जमीन खोदना शुरू कर दिए। तपती दुपहरी में टीम ने 5 घंटे लगातार आपरेशन चलाया। टीम ने तकरीबन 100 कुन्तल लहन नष्ट किया। 200 लीटर कच्ची शराब जमीन पर गिरा दिया। शराब बनाने के 15 भट्ठियों को तोड़ कर नष्ट कर दिया। पुलिस इस धंधे में लिप्त लोगों पर विधिक कार्रवाई करने में जुटी है। पुलिस की इस कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कम्प मचा है।

Read also –  देवरिया के बरहज में भारी मात्रा में कच्ची शराब और लहन बरामद

ये किसी पिकनिक स्पॉट की तस्वीर नहीं। नाव पर बैठे शख्स कोई सैलानी नहीं। ये सलेमपुर के पुलिस उपाधीक्षक वरुण मिश्र हैं। चिलचिलाती धूप में नदी पार शराब के विरुद्ध आपरेशन की कमान सम्भाले हैं। जनता में अपने इन्हीं कार्यों की बदौलत काफी लोकप्रिय हैं

यह भी देखें  ज्वलन्त मुद्दा: शादियों में देरी, वजह की तलाश की जगह खामोशी क्यों?

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!