अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

  • 55 पव्वा अवैध देशी शराब सहित 851अप्रयुक्त ढक्कन बरामद
अभिजीत श्रीवास्तव

जौनपुर | पुलिस अधीक्षक डा0 अजयपाल शर्मा के द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण एवं दिशा निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक आदेश कुमार त्यागी थाना लाइनबाजार मय हमराह उ0नि0 आशुतोष कुमार गुप्ता, हे0का0 अक्षय लाल यादव, का0 अमित कुमार, आबकारी निरीक्षक अब्दुल कैस क्षे0 प्रथम सदर जौनपुर हमराह सर्वश्री शुजाउद्दीन, आशीष कुमार सिंह प्रधान आबकारी सिपाही महेन्द्र सिंह पाल, शैलेन्द्र कुमार पटेल, दिलीप कुमार ओझा आबकारी सिपाही द्वारा चेकिंग के दौरान ए0आर0टी0ओ0 तिराहे के पास अभियुक्त संतोष यादव पुत्र लल्लू यादव निवासी चांदपुर थाना लाइन बाजार जनपद जौनपुर उम्र 40 वर्ष को 55 पव्वा अवैध देशी शराब, 851 अप्रयुक्त ढक्कन, व एक मोटरसाइकिल एच0 एफ0 डीलक्स यू0पी0 62 ए.डब्ल्यू.9703 के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 94/23 धारा आबकारी अधिनियम की धारा 60,72 व भारतीय दण्ड विधान की धारा 419,420,467,468 व 471 पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही हैं।

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!