जयपुर में चार साल बाद होंगे IPL के पांच मुकाबले

एम के पांडेय, जयपुर। राजस्थान के IPL प्रेमियों का लंबा इंतजार खत्म हो गया है। इंडियन प्रीमियर लीग में राजस्थान रॉयल्स के पांच मुकाबले जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले जाएंगे। राजस्थान रॉयल्स का पहला मैच 19 अप्रैल को लखनऊ सुपर जाइंटस और आखिरी मैच 14 मई को रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। जयपुर में इससे पहले 2019 में आईपीएल का मैच खेला गया था। आईपीएल शेड्यूल के अनुसार जयपुर में राजस्थान रॉयल्स अपने घरेलू मैदान जयपुर में लखनऊ सुपर जॉइंट्स, चेन्नई सुपरकिंग्स, गुजरात टाइटंस, सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से मुकाबला करती नजर आएगी। जयपुर में होने वाले राजस्थान रॉयल्स के पांच मैचों में 4 मैच शाम 7:30 बजे होंगे। जबकि 1 मैच दोपहर में 3:30 बजे शुरू होगा।

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम का शेड्यूल

  • 19 अप्रैल – राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, जयपुर
  • 27 अप्रैल – राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, जयपुर
  • 5 मई – राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस, जयपुर 
  • 7 मई – राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, जयपुर 
  • 14 मई – राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, जयपुर 

राजस्थान रॉयल्स टीम 2023 में संजू सैमसन (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शिमरोन हेटमायर, देवदत्त पडिक्कल, जोस बटलर, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, प्रसिद्ध कृष्णा, ट्रेंट बोल्ट, ओबेड मैककॉय, नवदीप सैनी, कुलदीप सेन, कुलदीप यादव, आर अश्विन , युजवेंद्र चहल, केसी करियप्पा, जेसन होल्डर, डोनोवन फरेरा, कुणाल राठौर, एडम ज़म्पा, केएम आसिफ, मुरुगन अश्विन, आकाश वशिष्ठ, अब्दुल पीए, जो रूट जैसे खिलाडी शामिल है।

 


About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!