सात सट्टेबाज चढ़े पुलिस के हत्थे, आईपीएल मैच में लगाते थे सट्टा

  • आईपीएल मैंच की सट्टेबाज़ी सटोरियों पर पड़ी भारी
  • सट्टेबाज़ी में लिप्त सात सट्टेबाज़ चढ़े पुलिस के हत्थे

जौनपुर:पुलिस अधीक्षक अजय पाल शर्मा के दिशा निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्राइम ब्रांच/सर्विलांस की संयुक्त टीम एवं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंह के नेतृत्व में चौकी प्रभारी अरविन्द कुमार यादव सिपाह चौकी व उप निरीक्षक आफताब आलम चौकी प्रभारी पुरानी बाजार तथा उप निरीक्षक ताड़केश्वर राय चौकी प्रभारी भण्डारी मय हमराहियों के साथ देखभाल क्षेत्र में मौजूद थें कि पुलिस के एक सूत्र ने यह सूचना दिया कि कुछ लोग आईपीएल मैंच 2023 सीजन 16 में कुछ व्यक्ति एक टाकिज के ग्राउण्ड मे आईपीएल का सट्टा लगा रहें थें तथा मोबाइल के माध्यम से कोड व पासवर्ड प्राप्त कर वालेट के माध्यम से पैसो की हेरफेर की जा रही है तथा कुछ रजिस्टर में अंकित किया जा रहा है यदि जल्दी किया जाय तो वह पकडे जा सकते है। सूत्र की सूचना पर अविलम्ब उक्त टाकिज के पास से अभियुक्त उपरोक्त को मोबाइल मय रजिस्टर व पर्ची तथा दो लग्जरी एमजी हेक्टर गाडी के साथ किशन जयसवाल पुत्र प्रेम जयसवाल निवासी उर्दू बाजार थाना कोतवाली, शीतल कुमार पुत्र फूलचंद साहू अबीरगढ टोला, रूपचंद सोनकर पुत्र रामबली सोनकर निवासी चकप्यार अली थाना कोतवाली, प्रकाश यादव पुत्र लाल चंद यादव निवासी रसुलाबाद थाना कोतवाली, राज कुमार सोनी पुत्र स्व लालचंद सोनी निवासी उर्दू बाजार थाना कोतवाली, अबूराफे उर्फ शीबू पुत्र मोहम्द फारूख निवासी मियांपुर थाना लाइन बाजार, अशफाक अहमद पुत्र स्व मुख्तार निवासी रौजा जमाल खां को गिरफ्तार किया गया है। स्थानीय कोतवाली में मु0अ0सं0 1062023 धारा 465,468, भादवि व 13 जुआ अधिनियम व 66 सी आईटी एक्ट मे समय 3, 40 तड़के गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके उपरांत विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस ने पकड़े गये आरोपियों का चलान न्यायलय भेज दिया।

यह भी देखें  मेहरौना के तीन युवकों पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!