जयपुर पंजा कुश्ती प्रतियोगिता 18 फरवरी को

जयपुर | जिला आर्म रेसलिंग पंजा कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन 18 फरवरी को जयपुर के अजमेर रोड स्थित डेकाथलॉन मे सुबह 9 बजे से होगा। इस पंजा कुश्ती प्रतियोगिता में जूनियर और सीनियर वर्गों के साथ -साथ ओपन वर्ग मे पुरुष और महिला भाग लेगे। आर्म रेसलिंग एसोसिएशन के सचिव आलोक सूद ने बताया कि, पंजा कुश्ती प्रतियोगिता अपने आप मे एक अनोखी प्रतियोगिता है लेकिन आम तौर पर देखा जाता है कि ऐसी प्रतियोगिताओं को प्रोत्साहन कम ही मिलता है इसीलिए एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने राजस्थान के हर जिले मे इस प्रतियोगिता को कराने का फैसला लिया हैं। इस प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागी आगामी महीनों में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

यह प्रतियोगिता जयपुर आर्म रेसलिंग एसोसिएशन, टाइगर्स मार्शल आर्ट और वीएमडब्लू टीम फ़ाउंडेशन द्वारा कराया जा रहा हैं। जिसका मीडिया पार्टनर द न्यूज़वाला हैं। प्रतियोगिता से संबन्धित किसी भी जानकारी के लिए जय सूद 9799113100 से संपर्क किया जा सकता हैं।

About Author

यह भी देखें  पत्रकार की गला रेतकर हत्या

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!