आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में राजस्थान के युवाओं ने दिखाया दम, विजेताओं को मिला मेडल

जयपुर| राज्य स्तरीय पंजा कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन जयपुर आर्म रेसलिंग एसोसिएशन द्वारा करवाया गया जिसमें 400 से ज्यादा खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें जयपुर जिले के खिलाड़ियों ने बाजी मारते हुए सबसे ज्यादा 20 गोल्‍ड मेडल जीते। इसके बाद गंगानगर के खिलाड़ियों ने 16 गोल्ड मेडल जीते। मुख्य अतिथि ओलम्पियन गोपाल सैनी ने खिलाड़ियों टिप्स दिये और नशे से दूर रहने को कहा। उन्होने कहा कि – अपने कोच के दिशा – निर्देशानुसार कड़ी मेहनत करनी चाहिए और शरीर के साथ साथ मस्तिक को भी मजबूत बनाना चाहिए। जयपुर आर्म रेसलिंग के अध्यक्ष श्रेयांश ने कहा कि राजस्थान में इस तरह के आयोजन होने से यहां के युवाओं में इसका क्रेज बढ़ेगा।  बॉडी फिटनेस और आर्म रेसलिंग के प्रति लोगों का और रुझान बढ़ा है।  राज्य के खिलाड़ी राज्य नहीं बल्कि देश में भी नाम रोशन करेंगे।

वीएमडब्लू टीम फ़ाउंडेशन के संचालक मधुलेश पाण्डेय ने बताया कि इस आयोजन में भरतपुर, कोटा, धौलपुर, झालावाड़, दौसा, सीकर, झुञ्झुणु, हनुमानगढ़, श्री गंगानगर सहित कई जिलो से महिला और पुरुष प्रतिभगियो ने भाग लिया। उन्होने कहा कि राजस्थान के आर्म रेसलर को एक नई दिशा देने के मकसद से यह आयोजन किया गया है। इस आयोजन से राजस्थान के युवाओं के प्रतिभा में निखार आएगा और उनकी इस पहचान को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भेजा जाएगा।

एसोसिएशन के महासचिव जय सूद ने बताया कि राजस्थान पुलिस ने मेडल लाओ नौकरी पाओ का ऐलान कर चुकी है। यहाँ के आर्म रेसलर को भी सरकार मदद करें तो बच्चे अपनी प्रतिभा से दुनिया में लोहा मनवा सकेंगे। नौकरी मे इस खेल की घोषणा के बाद से खिलाड़ी हर खेल में रुचि दिखा रहे हैं।

यह भी देखें  एक रिपोर्ट ने दुनिया के दूसरे नंबर के रईस को 29वें स्थान पर ला पटका

इस अवसर पर इंटेनशल रेफरी आदर्श शर्मा, लोकेश यादव, आलोक सूद, नरेंद्र खुरानिया, मेडिकल टीम ने डॉ विष्णु जंगिड़, डॉ रीना मीणा आदि उपस्थित रहें।

“आज के इस चैंपियनशिप में विजेताओं को  नागपुर में होने वाले नेशनल चैंपियनशिप में चयनित होने का अवसर मिलेगा और इस चैंपियनशिप के खिलाड़ियों को आगे कैंप लगाकर ट्रेनिंग दिलाई जाएगी, जिससे कि इन खिलाड़ियों में और निखार आए.”-आलोक सूद , चैंपियनशिप आयोजक

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!