सही रणनीति व कठिन परिश्रम से ही मिलती है सफलता – डॉक्टर कृष्ण कन्हैया

अभिजीत श्रीवास्तव

अभिजीत श्रीवास्तव, मीरजापुर | लालता सिंह राजकीय महिला पी जी कॉलेज अदलहाट में राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्त दिवसीय विशेष शिविर में शुक्रवार को प्रथम सत्र में राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ प्रणव कुमार गौरव के नेतृत्व में महाविद्यालय परिसर की साफ-सफाई एवं वृक्षारोपण का कार्य किया गया। स्वच्छ भारत ,स्वस्थ भारत एवं पर्यावरण संबंधित मुद्दों पर चर्चा की गई। शिविर के दूसरे सत्र में डॉक्टर कृष्ण कन्हैया ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी विषय पर अपना व्याख्यान दिया इसमें सिविल सर्विसेज, बैंक ,रेलवे की परीक्षाओं के बारे में विस्तृत चर्चा की और कहा कि सही रणनीति एवं कठिन परिश्रम से ही सफलता मिल सकता है ।कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर प्रणव कुमार गौरव तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ मनोज कुमार गौतम ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, कर्मचारी गण व शिविर की सभी स्वयंसेवी छात्राएं उपस्थित रहीं।


About Author

यह भी देखें  बरडीहा दलपत मंदिर से चोरी के मामले में पुलिस ने एक को भेजा जेल

Leave a Reply

error: Content is protected !!