माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने दो परीक्षा केंद्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण

अभिजीत श्रीवास्तव

अभिजीत श्रीवास्तव, जौनपुर| राज्यमंत्री, स्वतंत्र प्रभार माध्यमिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश श्रीमती गुलाब देवी ने नारायण सिन्हा इंटर कॉलेज सराय हरखू, बयालसी इंटर कॉलेज जलालपुर पर बने परीक्षा केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान राज्यमंत्री के द्वारा कंट्रोल रूम, स्ट्रांग रूम एवं सी.सी.टी.वी. के संचालन की स्थिति की जानकारी ली और केंद्राध्यक्ष को सख्त निर्देश दिया कि नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराई जाए किसी भी प्रकार की ढिलाई प्रकाश में आने पर सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। राज्यमंत्री द्वारा सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग को अवलोकित करते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया गया की परीक्षा केंद्रों पर नकलविहीन, पारदर्शीपूर्ण परीक्षा संपन्न कराएं, परीक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रश्न पत्रों की सुरक्षा की व्यवस्था अवश्य सुनिश्चित करा ली जाए जिससे शासन की मंशा के अनुरूप परीक्षा संपन्न की जा सके। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र शर्मा, संयुक्त शिक्षा निदेशक वाराणसी मंडल वाराणसी प्रदीप सिंह, रमेश यादव सहित अन्य उपस्थित रहे।


उधर जनपद में शिक्षा मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार श्रीमती गुलाब देवी के आगमन पर जनपद सीमा पर संयुक्त निदेशक डॉ प्रदीप सिंह, माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र शर्मा, जनक कुमारी इण्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ जंग बहादुर सिंह, अध्यापक, विपनेश कुमार श्रीवास्तव, सरस्वती बाल मंदिर इण्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ अखिलेश पांडेय, राजकुमार यादव व जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के कर्मचारियों ने जोरदार स्वागत किया।


About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!