परीक्षा देने के लिए प्रवेश पत्र लेने जा रहे दो छात्रो की ट्रक की चपेट में आने से मौत

अभिजीत श्रीवास्तव

अभिजीत श्रीवास्तव, आजमगढ़ | रानी सराय थाना क्षेत्र के पटेल नगर में शुक्रवार की दोपहर स्कूल से प्रवेश पत्र लेकर बाइक से घर जा रहे हाईस्कूल के दो छात्रों को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। अभी लोग दोनों छात्रों को अस्पताल ले जाने का इंतजाम करते दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं स्थानीय लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया और ट्रक के साथ चालक को थाने ले गई। घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


मेंहनगर थाना क्षेत्र के सपनहर गांव निवासी करन शर्मा (18) पुत्र भीमराज और रानी की सराय थाना क्षेत्र के वस्ती गांव निवासी प्रभात सरोज (16) पुत्र रामसमुझ हाईस्कूल के छात्र थे। रानी की सराय थाना क्षेत्र के शंकरपुर चेकपोस्ट के पास स्थित आजमगढ़ पब्लिक स्कूल में पढ़ते थे। शुक्रवार को दोनों बाइक से स्कूल प्रवेश पत्र लेने के लिए निकले थे। सुबह में करीब साढ़े ग्यारह बजे वह प्रवेश पत्र लेकर घर जा रहे थे। दोनों जैसे ही रानी की सराय थाना के पटेल नगर पहुंचे कि पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे बाइक पलट गई। गंभीर रूप से घायल दोनों छात्रों को लोग जब तक उपचार के लिए ले जाने की व्यवस्था करते मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।
घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर भागने लगा तो कुछ दूर जाकर लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और ट्रक को चालक के साथ पकड़कर थाने ले आई। सूचना पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। उधर छात्रों के मौत की सूचना परिवार में पहुंचते ही कोहराम मच गया। मृतक करन शर्मा तीन भाईयों में सबसे बड़ा था। जबकि प्रभात सरोज दो भाई और एक बहन थे।


यह भी देखें  डीएम ने जिला जेल का किया निरीक्षण

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!